भीमशक्ति संगठन ने भाजपा के पूर्व गटनेता विनोद मिश्रा को वार्ड नं. 43 के लिए किया समर्थन घोषित।

Date:

■ भीमशक्ति संगठन का आभार, जनता का बढ़ता समर्थन जीत का अंतर बढ़ाएगा – विनोद मिश्रा।

■ भाजपा के विनोद मिश्रा वार्ड नं. 43 से दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं, उन्हें नागरिकों का बढ़ता समर्थन मिल रहा है।

मुंबई वार्ता संवाददाता

भाजपा के पूर्व गटनेता विनोद मिश्रा को वार्ड नं. 43 (कुरार गांव, मालाड पूर्व) के लिए भीमशक्ति संगठन का आधिकारिक समर्थन प्राप्त हुआ है। मिश्रा ने विश्वास व्यक्त किया कि समाज के विभिन्न वर्गों से मिल रहा यह बढ़ता समर्थन मतों के अंतर को बढ़ाएगा।भीमशक्ति संगठन के उत्तर-पश्चिम जिला अध्यक्ष विजय नायर और उनके सभी कार्यकर्ताओं ने कल भाजपा के विनोद मिश्रा से मुलाकात कर आधिकारिक समर्थन की घोषणा की।

मिश्रा ने कहा कि संगठन का समर्थन और कार्यकर्ताओं का सहयोग उन्हें वार्ड के विकास के लिए और अधिक जोश से काम करने की प्रेरणा देगा। उन्होंने श्री विजय नायर और सभी कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया।भीमशक्ति संगठन के इस घोषित समर्थन से उत्तर-पश्चिम जिले की राजनीतिक समीकरणों पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। इस मुलाकात के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने वार्ड के सर्वांगीण विकास के लिए सहयोग करने का संकल्प व्यक्त किया और विश्वास जताया कि वार्ड के विकास कार्यों को गति मिलेगी।

पिछले कुछ दिनों में विनोद मिश्रा ने समाज के विभिन्न वर्गों के साथ कई बैठकों का आयोजन किया है।उनके प्रमुख कार्यों में मलाड के एकमात्र नगर निगम अस्पताल एस.के. पाटिल अस्पताल को फिर से शुरू कराना, डायलिसिस सेंटर की स्थापना, अस्पताल के लिए आरक्षण सुनिश्चित करना, सीवर लाइनें डालना, पोस्ट ऑफिस खुलवाना, महानगर गैस पाइपलाइन कनेक्शन उपलब्ध कराना और मलाड ईस्ट में नए पी/ईस्ट बीएमसी वार्ड कार्यालय की स्थापना में अहम भूमिका निभाना शामिल है।

भ्रष्टाचार विरोधी योद्धा के रूप में उन्होंने उद्धव ठाकरे सरकार के दौरान बीएमसी के कई टेंडरों में हुई अनियमितताओं को उजागर किया, जिसके चलते 5,400 करोड़ रुपये के टेंडर रद्द किए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

दिवाली से पहले सूखा प्रभावित किसानों को मिलेगी आर्थिक मदद: चंद्रशेखर बावनकुले।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र सरकार सूखा प्रभावित किसानों...

कव्वाली में पैसे लुटाने पर AIMIM नेता जलील पर बरसे कृष्णा हेगड़े, बताया किसानों का अपमान।

मुंबई वार्ता संवाददाता AIMIM नेता इम्तियाज़ जलील द्वारा...