नवी मुंबई में दोस्त ने ही की थी दोस्त की हत्या, मामूली विवाद ने ली जान

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

नवी मुंबई महानगरपालिका (NMMC) मुख्यालय के बाहर एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए मृतक के ही दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 17 अप्रैल की है, जब दोनों दोस्त साथ बैठकर शराब पी रहे थे और खाने को लेकर हुआ मामूली विवाद खूनी झगड़े में बदल गया।मृतक की पहचान 31 वर्षीय आकाश प्रकाश राठौड़ के रूप में हुई है, जबकि पुलिस ने उसके दोस्त 27 वर्षीय सुभाष छन्नू लाल ध्रुवे को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, आकाश की पहचान होने के बाद जांच तेज की गई। उसके हालिया मूवमेंट और कॉल रिकॉर्ड खंगाले गए, जिसमें उसके करीबी लोगों पर शक गहराया। इसी दौरान सुभाष ध्रुवे पर संदेह हुआ। कड़ी पूछताछ के बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।जांच में सामने आया कि शराब के नशे में ध्रुवे ने गुस्से में आकर पत्थर उठाया और आकाश के सिर पर कई बार वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने यह भी बताया कि घटना के दौरान एक और व्यक्ति मौजूद था, जिसने ध्रुवे की मदद की। हालांकि, वह आरोपी फिलहाल फरार है। सीबीडी-बेलापुर के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अरुण पवार के अनुसार, फरार आरोपी की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

नेस्को ड्रग ओवरडोज केस: 50 लाख से अधिक लेनदेन, फरार ‘मार्क’ पर शिकंजा कसने की तैयारी।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के चर्चित नेस्को ड्रग ओवरडोज...

एक्सीलेंट ट्यूटोरियल्स, कुशहा में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय घनश्यामपुर क्षेत्र के कुशहा स्थित...

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश आरके अग्रवाल ने किया विधि पुस्तकालय का लोकार्पण।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल...