मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नशा मुक्त भारत अभियान को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से भाजपा युवा मोर्चा मीरा-भायंदर द्वारा मैराथन का आयोजन किया गया।इस आयोजन में विधायक नरेंद्र मेहता जी की प्रमुख उपस्थिति रही। मैराथन की शुरुआत भायंदर पश्चिम स्थित मैक्सस मॉल से हुई और विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुनः मैक्सस मॉल पर संपन्न हुई।


भाजपा मीरा-भायंदर अध्यक्ष दिलीप जैन जी ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। वहीं सहायक पुलिस आयुक्त डिसूजा जी ने भी उपस्थित रहकर युवाओं का मनोबल बढ़ाया और नशामुक्त भारत की दिशा में युवाओं को प्रेरित किया।युवा मोर्चा नेता रणवीर बाजपेई ने पूरी आयोजक समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवा शक्ति जब एकजुट होकर समाजहित में कार्य करती है तो बड़े परिवर्तन संभव होते हैं।


उन्होंने सभी से इसी भावना के साथ देशहित में निरंतर योगदान देने का आह्वान किया।इस अवसर पर महाराष्ट्र प्रदेश युवा मोर्चा सचिव रवि तिवारी जी भी विशेष रूप से मौजूद रहे और उन्होंने कार्यक्रम को लगातार मार्गदर्शन प्रदान किया।


