नागपाड़ा–मुंबई सेंट्रल को जोड़ने वाला बेलासिस फ्लाईओवर तैयार, नाम बदलने के प्रस्ताव पर भी चर्चा।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

नागपाड़ा और मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाले बेलासिस फ्लाईओवर के पुनर्निर्माण का काम पूरा हो चुका है। अब यह पुल कब आम जनता के लिए खोला जाएगा, इस पर स्थानीय निवासियों की नजरें टिकी हुई हैं। पुल के शुरू होने के लिए फिलहाल ट्रैफिक पुलिस की अनुमति का इंतजार किया जा रहा है।मुंबई में रेलवे लाइनों पर एक साथ कई पुलों का पुनर्निर्माण कार्य चल रहा है, जिनमें से अधिकांश अब अंतिम चरण में हैं।

इसी कड़ी में मुंबई महानगरपालिका के पुल विभाग ने बेलासिस फ्लाईओवर का काम भी पूरा कर लिया है। खास बात यह है कि इस पुल का निर्माण रिकॉर्ड समय—महज 15 महीने और 6 दिनों—में पूरा किया गया है। तय समय से करीब चार महीने पहले काम पूरा होने से पालिका प्रशासन को बड़ी राहत मिली है।इस बीच, बेलासिस फ्लाईओवर का नाम बदलने का प्रस्ताव भी सामने आया है।

स्थानीय विधायक और मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा ने मुंबई महानगरपालिका प्रशासन को पत्र लिखकर इस पुल को मुंबई के आद्य शिल्पकार कहे जाने वाले जगन्नाथ शंकरशेठ उर्फ नाना शंकरशेठ के नाम पर रखने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि नाना शंकरशेठ के प्रयासों से ही एशिया की पहली रेलवे सेवा बोरीबंदर से ठाणे के बीच शुरू हुई, जिससे मुंबई औद्योगिक रूप से आगे बढ़ी और आज देश की आर्थिक राजधानी बनी।

हालांकि, नाना शंकरशेठ के नाम पर दादर में पहले से एक पुल होने के कारण इस प्रस्ताव पर क्या निर्णय होगा, इस पर सबकी नजर बनी हुई है।ब्रिटिशकालीन बेलासिस फ्लाईओवर करीब 130 साल पुराना था और उसे खतरनाक घोषित किए जाने के बाद गिराकर नया पुल बनाया गया। समय पर काम पूरा करने के लिए महानगरपालिका ने सख्त समय-सीमा तय की थी। पहले कई पुल परियोजनाओं में देरी को लेकर पालिका को आलोचना का सामना करना पड़ा था, लेकिन बेलासिस फ्लाईओवर का काम तय समय से पहले पूरा कर एक मिसाल पेश की गई है।

बेलासिस फ्लाईओवर की कुल लंबाई 333 मीटर है, जिसमें 138.39 मीटर पूर्व दिशा में और 157.39 मीटर पश्चिम दिशा में फैला है। यह पुल दक्षिण मुंबई के जहांगीर बोमन बेहराम मार्ग (पूर्व में बेलासिस रोड) पर स्थित है और मुंबई सेंट्रल, नागपाड़ा व ताड़देव को पूर्व–पश्चिम दिशा में जोड़ने वाला अहम संपर्क मार्ग है।पुल के चालू होने से पिछले दो वर्षों से प्रभावित पूर्व–पश्चिम यातायात फिर से सुचारु होगा।

साथ ही जहांगीर बोमन बेहराम मार्ग, दादासाहेब भडकमकर मार्ग (ग्रांट रोड), पठ्ठे बापुराव मार्ग और महालक्ष्मी स्टेशन पुल क्षेत्र में यातायात जाम कम होने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई के हर वार्ड में बनेगा अलग रेबीज क्लिनिक, 2030 तक ‘शून्य मौत’ का लक्ष्य: महापौर रितू तावड़े।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय मुंबई में रेबीज उन्मूलन अभियान को...

मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: दशकों से फरार तीन आरोपी गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते...

मुंबई में ‘आज का कर्मवीर अवार्ड 2026’ का छठा संस्करण संपन्न, 30 कर्मवीरों को किया गया सम्मानित।

मुंबई वार्ता संवाददाता समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय...

नमकीन की थैलियों में करते थे ड्रग्स तस्करी,चढ़े MIDC पुलिस के हत्थे।

■ एमआईडीसी पुलिस थाने द्वारा अंतरराष्ट्रीय तस्करी करने वाली...