नालासोपारा में छात्र सम्मान एवं यूनिफॉर्म वितरण ।

Date:

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता

सोमवार 15 जून को लंबी छुट्टी के बाद विद्यालय की घंटी एक बार फिर बजी। नये शिक्षा वर्ष को लेकर छात्रों में अति उत्साह था। विद्यालय द्वार पर सुस्वागतम लिखा गया था। छात्रों का उत्साह वर्धन के लिए उन्हें गुलाब का फूल, चाकलेट तथा स्कूल यूनिफार्म देकर उनका स्वागत किया गया।

नालासोपारा पश्चिम निलेगांव स्थित जिला परिषद विद्यालय में विद्यार्थियों के उत्साह वर्धन के लिए स्थानीय नागरिक, प्रान्त अधिकारी शेखर घाडगे, विरोधीपक्ष नेता मनोज पाटिल, स्थानीय नगर सेवक जितेन्द्र पाटिल, उपमहापौर मार्शल लोपीस, अजीत कदम सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा उज्जवल भविष्य बनाने का सबसे प्रभावशाली माध्यम है। विद्यार्थी केवल किताबी ज्ञान न लेकर बल्कि उसे अच्छी तरह पढ़ कर अपने परिवार तथा देश का नाम उज्वल करें। शिक्षकों के विषय में अतिथियों का मानना था कि शिक्षक ही विद्यार्थियों को योग्य शिक्षा देकर उनको ज्ञान के साथ साथ उन्हें अच्छे संस्कार एवं सामाजिक मूल्यों से अवगत कराता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

भाजपा दक्षिण मध्य मुंबई जिला के सचिव बने जयप्रकाश अग्रवाल।

मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को...

मांगें नहीं मानी गईं तो गुरुवार से बेमियादी आंदोलन पर जाएंगे BEST कर्मचारी, प्रशासन ने रद्द की छुट्टियां।

मुंबई वार्ता संवाददाता बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट...