नालासोपारा में 3,000 ऑटो-टैक्सी चालकों को मराठी पाठ्यक्रम का प्रमाणपत्र वितरित।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

महाराष्ट्र शासन के परिवहन विभाग, राज्य मराठी विकास संस्था, कोकण मराठी साहित्य परिषद और मुंबई मराठी साहित्य संघ के संयुक्त तत्वावधान में अमराठी ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए हिंदूहृदयसम्राट एवं शिवसेना नेता बालासाहेब ठाकरे के नाम पर ‘मराठी पाठ्यक्रम’ अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पालघर जिले के नालासोपारा स्थित दुबे एस्टेट केंद्र में प्रशिक्षण लेने वाले करीब 3,000 अमराठी ऑटो-टैक्सी चालकों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।


प्रमाणपत्र वितरण समारोह में नालासोपारा विधानसभा के विधायक राजन नाईक, वसई विधानसभा की विधायक स्नेहा दुबे पंडित, वसई-विरार शहर महानगरपालिका के विपक्षी नेता मनोज पाटील, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र पाटील तथा अभियान की राज्य समन्वयक डॉ. ज्योति ठाकरे सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में दुबे एस्टेट के नवीन दुबे, विशाल दुबे, नवनीत दुबे, मानव दुबे, वसई आरटीओ अधिकारी अभिजीत पाटील, नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज की ट्रस्टी डॉ. ऋजुता ओमप्रकाश दुबे, साईधाम हॉस्पिटल की डॉ. प्रेरणा मांजलकर, नालासोपारा डॉक्टर्स फोरम के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र वाघ, नालासोपारा मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सचिन पाटील, आईएमए नालासोपारा अध्यक्ष डॉ. संजय मांजलकर समेत चिकित्सा, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े कई लोग मौजूद रहे।


इसके अलावा डॉ. सुरेश पाटील, डॉ. आशिष शुक्ला, डॉ. अमोल राऊत, डॉ. आशा मुंढे, डॉ. अनिता सिंह, नगरसेवक पंकज देशमुख, जे.पी. सिंह, निलेश चौधरी, हितेश जाधव, रवी पुरोहित, शरद सुर्वे, गंगेश्वर लाल श्रीवास्तव, अभय कक्कड़, चंद्रकांत गोरीवले, नगरसेविका एकता सिंह, बंटी तिवारी, अंजू तिवारी, निम्मी दोशी, अधिवक्ता दर्शना त्रिपाठी, हेमा सिंह, ख्याती घरत, कल्पना नागपुरे, पिंकी राठोड, मीरा निकम, ऋतु चौबे और बाबीता सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। नालासोपारा आरटीओ के अधिकारी दिगंबर सांगळे ने भी कार्यक्रम में सहभाग लिया।

■ दुबे एस्टेट केंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका


आयोजकों के अनुसार, दुबे एस्टेट केंद्र के अमित ओमप्रकाश दुबे की महत्वपूर्ण आर्थिक और अन्य सहायता के कारण यहां करीब 3,000 ऑटो-टैक्सी चालकों को प्रशिक्षण देना संभव हो सका। कार्यक्रम में उनकी भूमिका की सराहना करते हुए इसे अनुकरणीय बताया गया।


केंद्र की संचालिका एवं प्रशिक्षिका डॉ. सुरेखा धनावडे, जो कोकण मराठी साहित्य परिषद की नालासोपारा शाखा की पूर्व सचिव भी हैं, ने अपने संबोधन में अमित दुबे के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके सहयोग के बिना इतने बड़े स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करना संभव नहीं होता।


प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षिका वर्षा भोसले और रोहिणी जाधव का भी सहयोग रहा। वहीं ऋषभ तिवारी, सोनिया यादव, दीपक माने, सुधीर पाटील, विशेष पाटील, नकुल खताते, अनिता जयसवाल और तमन्ना शेख ने सहायक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


इस अभियान का उद्देश्य अमराठी ऑटो-टैक्सी चालकों को मराठी भाषा का व्यावहारिक ज्ञान देकर यात्रियों से संवाद को आसान बनाना और महाराष्ट्र में भाषा के प्रति समझ को बढ़ावा देना बताया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

GDP के आंकड़ों पर NCP(SP) का केंद्र पर हमला, महेश तपासे बोले- ‘7.8% या 2.6%, सरकार बताए असली विकास दर।’

मुंबई वार्ता संवाददाता राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार)...

माथाडी यूनियन की आड़ में अंधेरी MIDC में वसूली और आतंक, 11 के खिलाफ MCOCA के तहत कार्रवाई।

मुंबई वार्ता संवाददाता अंधेरी ईस्ट के MIDC इलाके में...

नालासोपारा की 112 ग्राम एमडी बरामदगी से खुला 139 करोड़ का अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट, 21 गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय नालासोपारा पूर्व में 24 जून को...

SCLR फ्लाईओवर के नीचे नहीं निकल पा रही BEST की डबल-डेकर बसें, ऊंचाई 17 सेंटीमीटर घटाने की तैयारी।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई की सार्वजनिक परिवहन सेवा BEST...