नासिक के डिंडोरी रोड पर भीषण हादसा, ऑल्टो कार सवार ७ लोगों की मौके पर ही मौत।

Date:

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

नासिक के डिंडोरी में एक भीषण कार हादसा सामने आया है। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस हादसे में तीन महिलाओं, तीन पुरुषों और एक बच्चे की मौत हो गई है। परिवार बच्चे का जन्मदिन मनाकर घर जा रहा था। उसी समय यह दिल दहला देने वाली घटना घटी।

नासिक के डिंडोरी-वानी रोड पर आधी रात को एक ऑल्टो कार और मोटरसाइकिल के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में ऑल्टो कार सवार 7 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद ऑल्टो कार सड़क किनारे एक नाले में पलट गई। पानी में डूबने से कार में सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डिंडोरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कृषि उपज बाजार समिति के सामने वाणी नासिक रोड पर ऑल्टो कार क्रमांक MH 04 DY 6642 और एक मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना के बाद, ऑल्टो कार सड़क के किनारे पानी से भरे नाले में पलट गई। दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई। जबकि मोटरसाइकिल चला रहे युवक मंगेश यशवंत कुरघाड़े (२५) और अजय जगन्नाथ गोंड (१८) घायल हो गए और उन्हें आगे के इलाज के लिए सिविल अस्पताल नासिक में भर्ती कराया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

प्रमोशन के 2 दिन बाद ही गिरफ्तार—पुलिस इंस्पेक्टर 28 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी गई।

मुंबई वार्ता संवाददाता पुणे में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB)...

N M M S परीक्षा में कर्मवीर विद्यालय को यश।

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता 2025-26 की हुई...