मुंबई में 11–12 अगस्त को पानी की सप्लाई प्रभावित: H-East में 24 घंटे जलापूर्ति बंद, K-South के कई इलाकों में कम दबाव से मिलेगा पानी।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने K-South और H-East वार्ड में जलापूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 2400 मिमी व्यास की वैतरणा जलवाहिनी पर आंशिक मरम्मत कार्य करने का निर्णय लिया है। यह कार्य मंगलवार, 11 अगस्त 2026 सुबह 10 बजे से बुधवार, 12 अगस्त 2026 सुबह 10 बजे तक किया जाएगा। इसके चलते K-South वार्ड के कई इलाकों में कम दबाव से पानी की आपूर्ति होगी, जबकि H-East वार्ड में 24 घंटे तक पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी।


■ इन इलाकों में कम दबाव से मिलेगी पानी की सप्लाई (K-South वार्ड)

11 अगस्त 2026


दोपहर 2 बजे से शाम 5:30 बजे तक: कबीर नगर, बामणवाडा, पारसीवाड़ा, एयरपोर्ट क्षेत्र, तरुण भारत कॉलोनी, इस्लामपुरा, देवळवाड़ी, फिश मार्केट, घाटीवाड़ा, चकाला और पी एंड टी कॉलोनी में कम दबाव से पानी मिलेगा।
शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक: कोलडोंगरी, ओल्ड पुलिस लेन, विजय नगर (सहार रोड) और मोगरापाड़ा में कम दबाव से जलापूर्ति होगी।

12 अगस्त 2026

सुबह 5 बजे से 8 बजे तक: सहार गांव, सुतार पाखाडी और कार्गो कॉम्प्लेक्स में कम दबाव से पानी की आपूर्ति होगी।

H-East वार्ड में पूरी तरह बंद रहेगी जलापूर्ति
11 अगस्त सुबह 10 बजे से 12 अगस्त सुबह 10 बजे तक H-East वार्ड के निम्न क्षेत्रों में पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी:

घरेलू हवाई अड्डा (डोमेस्टिक एयरपोर्ट)
हैंगर कर्मचारी कॉलोनी
एयर इंडिया कॉलोनी
सांताक्रूज़ (पूर्व)
बांद्रा रेलवे टर्मिनस
बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC)
बांद्रा (पूर्व)

इसके अलावा 12 अगस्त को भी H-East वार्ड के पूरे क्षेत्र, जिसमें सांताक्रूज़ (पूर्व), खार (पूर्व) और बांद्रा (पूर्व) शामिल हैं, जलापूर्ति पूरी तरह प्रभावित रहेगी।

■ बीएमसी की नागरिकों से अपील


बीएमसी ने प्रभावित क्षेत्रों के नागरिकों से पहले से आवश्यक मात्रा में पानी का भंडारण करने, पानी का उपयोग सावधानी और मितव्ययिता से करने तथा एहतियात के तौर पर अगले कुछ दिनों तक पानी को उबालकर और छानकर पीने की अपील की है। महानगरपालिका ने नागरिकों से मरम्मत कार्य के दौरान सहयोग करने का भी अनुरोध किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

आरक्षण खत्म होना चाहिए क्या ?- मोहन भागवत।

मुंबई वार्ता संवाददाता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक...