निर्देशक अनिल शर्मा ने किया कुमार सानू और मधुश्री के गीत “बारिशें तेरी” का लॉन्च।

Date:

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

पद्मश्री सम्मानित गायक कुमार सानू और बहुमुखी गायिका मधुश्री द्वारा गाया गया मधुर गीत “बारिशें तेरी” का लॉन्च निर्देशक अनिल शर्मा और ओमा द एक्क ने किया। रॉयंट म्यूज़िक द्वारा प्रस्तुत इस गीत को रॉबी बादल ने संगीतबद्ध किया है और इसके बोल आतिफ राशिद ने लिखे हैं। वीडियो का निर्माण अविनाश बादल ने किया है।

लॉन्च के मौके पर कुमार सानू ने कहा –“जब मधुश्री ने मुझे फोन पर यह गीत सुनाया, तो मुझे इसकी धुन और बोल तुरंत ही पसंद आ गए। मैं पिछले 30 साल से मधु को जानता हूँ—उसकी आवाज़ में एक अलग ही जादू है। यह गीत बेहद खूबसूरत बना है और श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर देगा। बारिश और रोमांस का हमेशा से गहरा रिश्ता रहा है, और बारिशें तेरी उस एहसास को बखूबी दर्शाती है।”

मधुश्री ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा –“मेरे जीवन में कुछ लोग बेहद महत्वपूर्ण रहे हैं—ए.आर. रहमान और कुमार सानू उनमें प्रमुख हैं। सानू दा ने मुझे प्लेबैक सिंगर बनने की प्रेरणा दी और हमेशा प्रोत्साहित किया। मेरा पहला एल्बम भी उन्हीं के साथ था और उन्होंने मुझे कई अहम सुझाव दिए। सानू दा के साथ गाना मेरे लिए आशीर्वाद है और मैं आभारी हूँ कि उन्होंने यह गीत गाने के लिए हामी भरी। इस गीत में बोल और धुन, दोनों पर खास ध्यान दिया गया है।”

निर्देशक अनिल शर्मा ने कहा –“मुझे बारिशें तेरी बेहद पसंद आया। पूरी टीम को मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ। कुमार सानू दा की आवाज़ में एक ताज़गी भरा नया स्पर्श है और वीडियो भी बहुत आकर्षक है। इस मानसून के मौसम में बारिशें तेरी आपको पूरी तरह रोमांस में डुबो देता है। मधुश्री की आवाज़ इतनी मधुर और जादुई है कि सुनने वाला उसमें खो जाता है। मैंने पहले भी सानू दा के साथ काम किया है और आगे भी करना चाहूँगा।”

संगीतकार रॉबी बादल ने कहा –“यह मेरे लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि सानू दा ने मेरे संगीतबद्ध गीत को अपनी आवाज़ दी। इसके बोल बेहद खूबसूरती से लिखे गए हैं और यह गीत सचमुच दिल को छू लेता है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

N M M S परीक्षा में कर्मवीर विद्यालय को यश।

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता 2025-26 की हुई...

मुंबई बीजेपी में अनुशासन पर सख्ती: गैरहाजिर पार्षदों को चेतावनी, फंड रोकने तक की बात।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई में भारतीय जनता पार्टी के...