पंडित गणेश जी महाराज की 112 वीं पुण्यतिथि पर महंस गणेश ट्रस्ट का गोरेगांव में आयोजन.

Date:

वरिष्ठ संवाददाता /मुंबई वार्ता

मुंबई सामाजिक एवं आध्यात्मिक संस्था परमहंस श्री गणेशजी पंडित मेमोरियल ट्रस्ट एवं परमहंस गणेशजी चैरिटी ट्रस्ट द्वारा संयुक्त रूप से ब्रह्मलीन पंडित गणेश महाराज की 112 वीं पुण्यतिथि महोत्सव का आयोजन गोरेगांव पश्चिम, लिंक रोड स्थित बांगुर नगर के लक्ष्मी ग्राउंड में किया गया। इसमें बड़ी संख्या में उनके अनुयायी और भक्त शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत पंडित गणेश के चित्र पूजन के साथ हुई। इसके बाद पंडित गणेश महाराज की पालकी यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। महोत्सव में परमहंस भजन मंडल द्वारा बाबा के भजन प्रस्तुत किया गया। जुगल के नायक एंड पार्टी द्वारा पंडित जी के के अलौकिक लीलाओं का मंचन किया गया। महोत्सव का समापन आरती एवं महाप्रसाद वितरण के साथ किया गया।

ट्रस्टी रत्न सिंघानिया ने बताया कि दोनों ट्रस्टों की स्थापना क्रमशः 1968 एवं 1978 में स्व. नंदलाल केडिया व बनवारी लाल सिंघानिया द्वारा की गई थी। मुंबई के अनेक स्थानों पर इन संस्थाओं द्वारा शीतल जल तृप्ति केंद्र (प्याऊ) कई दशकों से संचालित किया जा रहा है। जुहू, फाउंटेन, सीएसएमटी स्टेशन के बाहर तथा कालबा देवी सर्कल पर पिछले 60 साल से प्याऊ चलाया जा रहा है।

इसके अलावा तलासरी में चलाए जा रहे हाईस्कूल में हजारों की संख्या में आदिवासी समाज के बच्चों को शिक्षा प्रदान की जा रही है। साथ ही ट्रस्ट द्वारा अन्नदान, शिक्षा, चिकित्सा के जनोपयोगी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। ट्रस्टी रतन सिंघानिया के नेतृत्व में आयोजित समारोह में ओमप्रकाश डिडवानिया, सुनील केडिया, सुभाष गुप्ता, बड़ोदिया परिवार आदि लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई के भुलाभाई देसाई रोड पर अमर संस स्टोर में लगी आग, दमकल ने घोषित किया लेवल-1 फायर कॉल।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के महालक्ष्मी इलाके में भुलाभाई...

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के आरोपी का गुस्सैल स्वभाव, छोटी-छोटी बातों पर पड़ोसियों से करता था झगड़ा।

मुंबई वार्ता संवाददाता बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर मुंबई...