मुंबा देवी मंदिर में आयोजित हुआ अनार महोत्सव.

Date:

वरिष्ठ संवाददाता /मुंबई वार्ता

सुर्ख लाल फलों से किया गया श्रृंगार

बैकुंठ एकादशी पर सजा मंदिर परिसर

मुंबई की कुलदेवी के रूप में पूज्य माता मुंबा देवी मंदिर में पौष माह की पुत्रदा (बैकुंठ) एकादशी पर शुक्रवार को अनार महोत्सव का आयोजन किया गया।

450 साल से अधिक प्राचीन मंदिर में हर साल, वर्ष की पहली एकादशी पर अनार महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में शुक्रवार को दो हजार से अधिक सुर्ख लाल अनार के फलों से माता का श्रृंगार किया गया। साथ ही अन्नपूर्णा माता और हनुमान जी का भी अनार के फलों से श्रृंगार किया गया।

इसके अलावा मंदिर परिसर को भी अनार से सजाया गया। चूंकि माता को फलों में अनार सबसे ज्यादा पसंद है इसलिए उन्हें प्रसन्न करने के लिए भक्तों ने भी माता के श्री चरणों में अनार अर्पित किए।

मंदिर के प्रबंधक हेमंत जाधव के अनुसार भक्तों की आस्था को देखते हुए पुत्रदा एकादशी पर अनार महोत्सव को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्था की गई थी। श्रद्धालुओं को आसानी से दर्शन उपलब्ध कराने के लिए स्थानीय पुलिस के साथ स्वयंसेवक भी व्यवस्था संभाल रहे थे। इस दिन नित्य की अपेक्षा तीन गुना भक्तों ने माता के दर्शन किए। मंदिर में 30 जनवरी से माघी गुप्त नवरात्रि उत्सव की शुरुआत होगी। पौष पूर्णिमा पर मंगलवार 13 जनवरी को मासिक नवचंडी यज्ञ का आयोजन किया जा रहा जिसमें एक दर्जन से अधिक कर्मकांडी ब्राह्मण समस्त अनुष्ठान कराएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई के भुलाभाई देसाई रोड पर अमर संस स्टोर में लगी आग, दमकल ने घोषित किया लेवल-1 फायर कॉल।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के महालक्ष्मी इलाके में भुलाभाई...

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के आरोपी का गुस्सैल स्वभाव, छोटी-छोटी बातों पर पड़ोसियों से करता था झगड़ा।

मुंबई वार्ता संवाददाता बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर मुंबई...