पंढरपुर में हुई मां-बेटे की बेरहमी से हत्या।

Date:

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

पंढरपुर शहर में एक चौंकाने वाली घटना घटी है। कुंभार गली स्थित एक घर में रात करीब साढ़े नौ बजे मां-बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। घटना के बाद पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुँच गईं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुंभाड़ गली निवासी लखन जगताप और उनकी माँ सुरेखा जगताप की उनके घर में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। लखन की पीठ और सिर पर चाकू से वार किए गए थे। जबकि माँ सुरेखा जगताप की गर्दन और सिर पर चाकू से वार करके हत्या कर दी गई।

लखन और सुरेखा जगताप की हत्या किसने की? किस वजह से की? इन सवालों के जवाब अभी तक सामने नहीं आए हैं। घटना के बाद, पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुँचीं और पुलिस निरीक्षक विश्वजीत घोडके ने जाँच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मीरा-भायंदर RTO अधिकारी को ‘लॉरेंस बिश्नोई गैंग’ के नाम पर धमकी, ऑटो परमिट विवाद के बीच मामला गरमाया।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई महानगर क्षेत्र के मीरा-भायंदर में...