पवई घाट पर छठ माता पूजा समिति ने श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया छठ महापर्व, पूर्व मंत्री नसीम खान हुए शामिल।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

छठ माता पूजा समिति, पवई (रजि.) की ओर से पवई घाट पर छठ पूजा का पावन पर्व बड़े उत्साह, श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु घाट पर पहुंचे और विधि-विधान के साथ भगवान सूर्य एवं छठी मैया की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

छठ पूजा के इस विशेष आयोजन में छठ माता पूजा समिति के संरक्षक एवं महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री मोहम्मद आरिफ (नसीम) खान प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने छठ पूजा उत्सव में शामिल होकर श्रद्धालुओं को पर्व की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार बृजमोहन पांडे, संस्था के अध्यक्ष रवि सिंह, कपिल देव सिंह, रामगोविंद यादव, माधुरी सिंह, विजय नारायण तिवारी, अजय सिंह, अनिल यादव, प्रमोद तिवारी (पोपट), रमेश शर्मा, राधेरमन मिश्रा, राज सिंह, हरीश दुबे, अनिल सिंह, प्रवीण श्रीवास्तव (राजू), सुनील विश्वकर्मा, जयप्रकाश राय, आदित्य यादव, कमला यादव, चंद्रभान चौबे, अखिलेश मिश्रा, राजेश शर्मा और बलवीर सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।पूरे घाट पर छठी मैया के जयकारों और पारंपरिक छठ गीतों से भक्तिमय माहौल बना रहा।

व्रतधारी महिलाओं और श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना की तथा अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार एवं समाज के कल्याण की प्रार्थना की।कार्यक्रम का संचालन अनिल चौरसिया ने किया। आयोजन के समापन पर समिति की ओर से प्रार्थना की गई कि छठी मैया सभी व्रतधारी माताओं-बहनों और श्रद्धालुओं के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली प्रदान करें। समिति ने सभी श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई और MMR में CNG हुई महंगी, 1.50 रुपये प्रति किलो बढ़े दाम; अब 91.50 रुपये में मिलेगी गैस।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र में पुणे के बाद अब...