पहलगाम घटना: फंसे हुए यात्रियों के लिए विशेष रेल सेवा।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

पहलगाम में हुई हालिया घटना के मद्देनज़र वहां फंसे हुए यात्रियों की सुविधा हेतु, परिवहन संबंधी समस्याओं का समाधान करने तथा अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए श्री माता वैष्णो देवी (एसएमवीडी) कटरा से नई दिल्ली के लिए एक विशेष रेल सेवा प्रारंभ की गई है।

इस विशेष रेल का टिकट कटरा, उधमपुर और जम्मू रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध रहेगा।

रेलवे नंबर: 04612

प्रस्थान स्टेशन: श्री माता वैष्णो देवी कटरा

प्रस्थान समय:कटरा – रात 9:20 बजे

उधमपुर – रात 9:48 बजे

जम्मू – रात 11:00 बजे

यह विशेष ट्रेन अतिरिक्त यात्री भार को कम करने में और नई दिल्ली की ओर सुरक्षित तथा आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। रामबन में राष्ट्रीय राजमार्ग को एकतरफा यातायात के लिए चालू कर दिया गया है। कश्मीर और जम्मू में फंसे यात्री इस विशेष रेल सेवा से यात्रा कर सकते हैं।

यह ट्रेन सुबह 9:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।प्रशासन सभी पर्यटकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और नागरिकों से सहयोग करने तथा आवश्यक मार्गदर्शक निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मासूम बच्चों को ड्रग्स बेचने वाला फैसल घाची गिरफ्तार ।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के पायधुनी इलाके में पुलिस...

चेंबूर में हाथी दांत की अवैध तस्करी का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के चेंबूर इलाके में पुलिस...

अमरनाथ यात्रा के नाम पर रिश्वतखोरी: बिना जांच मेडिकल सर्टिफिकेट देने वाले अस्पताल कर्मचारी गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता अमरनाथ यात्रा के लिए आवश्यक स्वास्थ्य...