श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई महानगर पालिका के साथ एक निजी एजेंसी ने पिछले पांच महीनों में 21,000 किलोग्राम ई-वेस्ट को सफलतापूर्वक एकत्र और पुनर्नवीनीकरण किया है। इसमें घरों से 5,000 किलोग्राम, शहर के विभिन्न गोदामों से 10,000 किलोग्राम और औद्योगिक स्रोतों से 6,000 किलोग्राम एकत्र किया ई कचरा शामिल हैं।


पहले, ई-कचरे के अलग संग्रह के लिए कोई समर्पित प्रणाली नहीं थी। मई 2025 में, इलेक्ट्रो फाइन रीसाइक्लिंग प्रा. लिमिटेड एवं मनपा ने अन्य प्रतिष्ठानों से चार्जर्स, लैपटॉप, टैबलेट, टेलीविज़न, रेफ्रिजरेटर, इयरफ़ोन, और खराब आई-पैड , मोबाइल फोन एकत्र करना शुरू कर दिया।एक बार संग्रह सेवा के लिए स्थापना रजिस्टर करने के बाद, फर्म एक पिकअप शेड्यूल करेगी।
फर्म ई कचरे की श्रेणी के आधार पर एक टोकन राशि का भुगतान भी करेगी, जहां से कचरे को एकत्र किया जा रहा है। फर्म विद्युत और इलेक्ट्रॉनिक आइटम एकत्र करती है और शहर के बाहर भेजती है, जहां उन्हें संसाधित या नवीनीकृत किया जाता है।


फर्म ने हाल ही में एक मनपा -स्कूल में एक प्रदर्शनी का आयोजन किया, जिसमें ई-कचरे के पुन: उपयोग, रीसाइक्लिंग और जिम्मेदार निपटान पर केंद्रित अभिनव छात्र परियोजनाओं का प्रदर्शन किया गया। पहल के लॉन्च के बाद से, मई में लगभग 5,000 किलोग्राम ई-कचरा एकत्र किया गया था, जो कि अगस्त तक ई कचरा 7,000 किलोग्राम तक के आंकड़े पर पहुंच गया था।
ई-वेस्ट कलेक्शन ब्रेकडाउन (बीएमसी डेटा के अनुसार)आम जनता से 5,353.7 किग्रा, औद्योगिक क्षेत्र से 6,182.24 किलो ई-कचरा इकट्ठा किया गया है।


