पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ रिपब्लिकन पार्टी ने बांद्रा में निकाली निषेध रैली।

Date:

■ पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पर कब्जा कर लिया जाना चाहिए~ केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले

मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष भारतीय पर्यटकों पर आतंकवादियों द्वारा किये गए कायराना हमले में 27 लोगों की जान चली गई। इस कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले का विरोध करने के लिए रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) गुट ने बांद्रा पूर्व कलानगर म्हाडा कार्यालय इलाके में चिलचिलाती धूप में एक रैली निकाली। यह जानकारी रिपब्लिकन पार्टी के मुंबई प्रदेश अध्यक्ष सिद्धार्थ कासारे ने दी है।

अब हमें पाकिस्तान के साथ आरपार की लड़ाई लड़नी होगी। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पर कब्जा कर लिया जाना चाहिए और पाकिस्तानी आतंकवाद को पूरी तरह से नष्ट कर दिया जाना चाहिए। ऐसा केंदीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा ।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को युद्ध का जोरदार झटका दिया जाना चाहिए। बांद्रा पूर्व में आतंकवाद विरोधी रैली का आयोजन रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया मुंबई प्रदेश की ओर से किया गया था।

रिपब्लिकन पार्टी की ओर से आतंकवाद विरोधी रैली का नेतृत्व रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश माहतेकर, प्रदेश महासचिव गौतम सोनवणे, मुंबई अध्यक्ष सिद्धार्थ कसारे, मुंबई महासचिव विवेक पवार जिला अध्यक्ष रमेश गायकवाड़; संजय पवार, अजीत रणदिवे,प्रकाश जाधव; संजय डोल्से रवि गायकवाड़,. सचिनभाई मोहिते ने किया।

महिला अघाड़ी की आशाताई लांडगे,अभया सोनावणे ,उषाताई रामलू और आरपीआई के श्रीकांत भालेराव, सोहेल शेख, योगेश शिलवंत विजय वंजारी ,सो ना कांबले रतन असवारे अमित तांबे चंद्रकांत पाटिल, रशीद अंसारी भारती गुरव;, रत्ना शिंदे; सहित अनेक गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

आपातकाल के विरोध में भाजयुमो मुंबई की पदयात्रा और साइकिल रैली, युवाओं ने ली लोकतंत्र रक्षा की शपथ।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मुंबई...

बारिश के दौरान पेड़ों के नीचे न रुकें, न खड़े करें वाहन; बीएमसी की मुंबईकरों से अपील।

मुंबई वार्ता संवाददाता मानसून के दौरान नागरिकों की सुरक्षा...