श्रीश उपाध्याय/ मुंबई वार्ता
मुंबई के जेजे मार्ग पुलिस थाने के अंतर्गत एक निर्माणाधीन इमारत के अंडर ग्राउंड पानी की टंकी में काम कर रहे 4 मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई है. इस बात की जानकारी जोन 1 के पुलिस उपायुक्त प्रवीण मुढे ने दी है.
प्रवीण मुढे ने बताया कि दिमटीमकर मार्ग पर बिस्मिल्लाह स्पेस नामक इमारत का काम चल रहा है. इसी इमारत के अंडर ग्राउंड पानी की टंकी में काम करने घुसे 4 मजदूरों हसीबुल शेख, राजा शेख, जियावल शेख और ईमानदार शेख की दम घुटने से मौत हो गई है.
इसी मामले में दुर्घटनाग्रस्त एक अन्य मजदूर भूतान शेख को इलाज के लिए जे जे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.


