पाम तेल के स्टॉक में आई गिरावट।

Date:

■ मार्च में मलेशिया के पाम तेल के उत्पादन में 17% की बढ़ोतरी

● यूएस चीन टैरिफ वॉर के चलते बाजार तनाव में : शंकर ठक्कर

मुंबई वार्ता संवाददाता

अखिल भारतीय खाद्य तेल व्यापारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कॉन्फडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय मंत्री शंकर ठक्कर ने बताया कि लगातार कई महीनो तक गिरावट के बाद मार्च 2025 में मलेशिया का क्रूड पाम ऑयल (CPO) उत्पादन 16.76% बढ़कर 13.87 लाख टन पहुंच गया, जो मौसमी सुधार और बेहतर हार्वेस्टिंग का परिणाम है। यह आंकड़े मलेशियन पाम ऑयल बोर्ड (MPOB) द्वारा जारी किए गए हैं।लेकिन तेज़ उत्पादन वृद्धि के बावजूद कच्चे पाम तेल के स्टॉक में 5.68% गिरावट दर्ज की गई है और स्टॉक 7.79 लाख टन रह गया।

पाम ऑयल एक्सपोर्ट में सिर्फ 0.91% की मामूली बढ़ोतरी दर्ज हुई, स्टॉक में गिरावट यह दर्शाती है कि घरेलू खपत में उल्लेखनीय तेजी दर्ज की गई है।

प्रोसेस्ड पाम ऑयल (PPO) स्टॉक 14.63% बढ़कर 7.83 लाख टन और कुल पाम ऑयल स्टॉक 3.52% बढ़कर 15.63 लाख टन हो गया। दूसरी ओर, पाम कर्नेल ऑयल (PKO) स्टॉक 2.17% घटकर 2.70 लाख टन रहा।

शंकर ठक्कर ने आगे कहा मलेशिया के घरेलू खपत में यह मजबूती अगर बनी रही, तो बढ़ते उत्पादन के बावजूद मार्केट को सपोर्ट मिल सकता है। दूसरी तरफ अमेरिका द्वारा 56 देश जिन में चीन को छोड़कर पर 90 दिनों की टैरिफ छूट की घोषणा के बाद भी बाजारों में तनाव की स्थिति और अनिश्चित का माहौल बना हुआ है इसलिए संकेत अभी भी मिक्स हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

बस मालिक का जुर्माना कम करने के लिए रिश्वत लेते आरटीओ क्लर्क गिरफ्तार, एसीबी की कार्रवाई।

मुंबई वार्ता संवाददाता भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार...

शिवसेना विलय की अटकलों पर एकनाथ शिंदे का जवाब, बोले- बालासाहेब की विचारधारा को आगे बढ़ा रही हमारी शिवसेना।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने...

प्रेमिका की हत्या कर शव घर में बंद कर फरार हुआ आरोपी, असम से गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता मालवणी पुलिस ने अपनी लिव-इन पार्टनर...