श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

भारत के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में से एक मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT), 1 अक्टूबर से शुरू होने वाले पुनर्विकास के कारण लगभग दो महीने के लिए प्लेटफ़ॉर्म 18 के बंद किया जा रहा है। अस्थायी शटडाउन रेल लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (RLDA) द्वारा लागू किए जा रहे ₹ 2,450-करोड़ CSMT पुनर्विकास परियोजना का यह हिस्सा है।


प्लेटफ़ॉर्म 18 ने प्रीमियम लंबी दूरी की गाड़ियों को संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिसमें राजधानी, शताबदी और वंदे भारत सेवाएं शामिल हैं। लंबी दूरी के मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें आमतौर पर प्लेटफ़ॉर्म 18 से ऑपरेट की जाती हैं, उन्हें अस्थायी रूप से अन्य प्लेटफार्मों पर स्थानांतरित कर दिया जाएगा।


हालांकि प्लेटफ़ॉर्म 18 स्टेशन के 18 प्लेटफार्मों में से सिर्फ एक है, यह प्रीमियम लंबी दूरी की ट्रेनों को संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जिसमें राजधानी, शताबदी और वंदे भारत सेवाओं समाहित है । यह यात्रियों को P.d’Mello रोड और पूर्वी फ्रीवे के लिए सबसे सुविधाजनक पहुंच प्रदान करता है।



जरूरी काम है