मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

अमरावती शहर के पुलिस कांस्टेबल प्रवीण दादाराव आखरे ने पानी के अंदर स्केटिंग करके तिरंगा झंडा फहराया।


आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, अमरावती शहर के पुलिस कांस्टेबल प्रवीण दादाराव आखरे ने 15 फीट गहरे पानी में तिरंगा झंडा लेकर स्विमिंग टैंक में स्केटिंग की।


इस बार उन्होंने पुलिस आयुक्त अरविंद चावरिया के मार्गदर्शन में पुलिस स्विमिंग सेंटर में बिना ऑक्सीजन के तिरंगा झंडा लेकर पानी के अंदर स्केटिंग की। शहर में हर जगह उनकी सराहना हो रही है।




