पूर्वांचल के मालवीय बजरंग त्रिपाठी के निधन से मुंबई में शोक की लहर।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

ऑल इंडिया चिल्ड्रन केयर एजुकेशनल एंड डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में संचालित दो दर्जन शिक्षण संस्थाओं के संस्थापक व पूर्वांचल के जाने-माने ख्यातिलब्ध शिक्षाविद,पूर्वांचल के मालवीय कहे जाने वाले प्रोफेसर बजरंग त्रिपाठी का लंबी बीमारी के बाद निधन, आज प्रातः काल उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली।

उनके निधन की खबर मिलते ही मुंबई में भी शोक की लहर दौड़ गई। देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के चेयरमैन लल्लन तिवारी, दोपहर का सामना के कार्यकारी संपादक अनिल तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार आदित्य दुबे, पूर्व एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ला, पूर्व बैंक प्रबंधक हरिनारायण उपाध्याय, व्यवसाई विजय नारायण पांडे, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, शिक्षाविद डॉ.अमरीश दुबे, पूर्व प्रधानाचार्य बीएम उपाध्याय समेत अनेक लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख प्रगट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

आज के समय में आर्यभट्ट की प्रासंगिकता।

प्रो. शांतिश्री धुलिपूड़ी पंडित (जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU)/ कुलपति)/स्तंभकार/मुंबई...

दिव्यांगों के हुनर को मिला सम्मान, मुंबई महापौर ऋतु तावड़े ने ‘नेत्रा’ ब्रांड की छतरियों और रेनकोट की सराहना की।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता दिव्यांग व्यक्तियों द्वारा तैयार किए गए...