पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस पार्टी का दादर में बड़ा आंदोलन और रास्ता रोको।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और सीएनजी की कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर आम जनता की कमर तोड़ दी है। महंगाई से परेशान जनता को ईंधन दरों में वृद्धि कर मोदी सरकार ने और अधिक संकट में धकेल दिया है। भाजपा सरकार द्वारा की गई इस महंगाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल के नेतृत्व में दादर स्थित इंडिया बुल्स के सामने आंदोलन किया गया।

प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल सहित सैकड़ों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रास्ता रोको आंदोलन करते हुए लोगों में मेलोडी चॉकलेट बांटी तथा नरेंद्र मोदी सरकार और फडणवीस सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि पेट्रोल नहीं है, डीजल नहीं है, गैस सिलेंडर गायब हैं, ईंधन की कीमतें आसमान छू रही हैं, किसानों को उनकी उपज का उचित दाम नहीं मिल रहा है और जनता परेशान है, लेकिन भाजपा सरकार पूरी तरह मस्त है।

उउन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्रो मोदी देश के लिए पनौती साबित हुए हैं। उनके सत्ता में आने के बाद से देश की जनता पर लगातार संकट बढ़ता जा रहा है। वहीं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस खुलेआम झूठ बोल रहे हैं।

अगर उन्हें लगता है कि पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है, तो फिर आम जनता दोपहर की कड़ी धूप में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारों में क्यों खड़ी है? क्या लोग सिर्फ धूप खाने के लिए लाइन में लगे हैं? अगर किसी ने जमाखोरी की है तो सरकार को उसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए, ऐसा भी हर्षवर्धन सपकाल ने कहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

क्या देश वीर सावरकर को समझ पाएगा?

डॉ रवि रमेशचंद्र (एसोसिएट प्रोफेसर, अंतराष्ट्रीय अध्ययन संस्थान, जवाहरलाल...