पोषण माह के अवसर पर स्वास्थ्य एवं पोषण शिविर का आयोजन।

Date:

मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

पोषण माह के अंतर्गत स्माइल फाउंडेशन ने महाराष्ट्र शासन गृहप्रमुख माता रमाई आंबेडकर मुलींचे शासकीय वसतिगृह, चेंबूर में एक दिवसीय स्वास्थ्य एवं पोषण शिविर का सफल आयोजन किया।इस शिविर में कुल 85 लाभार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को डॉ. साईप्रसाद ने संतुलित आहार और पोषण संबंधी जानकारी दी। सभी छात्राओं की हिमोग्लोबिन और वज़न जांच की गई तथा उन्हें कैल्शियम और मल्टीविटामिन की दवाइयाँ प्रदान की गईं। इसके साथ ही व्यक्तिगत काउंसलिंग सत्र भी आयोजित किया गया।

इस अवसर पर वसतिगृह इंचार्ज सविता मैडम, उनकी सहायक सायली मैडम और नीता मैडम उपस्थित रहीं। वहीं स्माइल फाउंडेशन की टीम से प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर पूर्णिमा दुबे, डॉ. साईप्रसाद, नर्स शिल्पा, प्रतीक्षा और सागर फाळके ने शिविर को सफल बनाने में योगदान दिया।स्माइल फाउंडेशन का उद्देश्य ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से छात्राओं में स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में फ़र्ज़ी BMC डिप्टी कमिश्नर गिरफ्तार; 6-7 सालों से दे रहा था लोगों को झांसा।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने...

साकीनाका की खाड़ी क्रमांक-3 में जलजमाव से बढ़ी परेशानी, नागरिकों ने की मोटर पंप लगाने की मांग।

मुंबई वार्ता/ हरिश्चंद्र पाठक केंद्र और राज्य सरकार तथा बृहन्मुंबई...

बोरीवली और कांदिवली स्टेशनों का होगा कायाकल्प: संजय उपाध्याय।

■ रेल मंत्री के निर्देश पर अधिकारियों ने...