
- मंगलवार 17 दिसंबर को नागपुर में विधायकों और उम्मीदवारों की बैठक
मुंबई वार्ता संवाददाता


महाराष्ट्र कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्निथल्ला 17 दिसंबर, 2024 को नागपुर में कांग्रेस पार्टी के नवनिर्वाचित सदस्यों, विधान परिषद के सदस्यों और 2024 विधानसभा चुनाव में पार्टी के सभी उम्मीदवारों के साथ चर्चा करेंगे। यह चर्चा नागपुर जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में सुबह 11 बजे विधायकों से और दोपहर 1 बजे विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों से अलग-अलग होगी.
महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन नाना गावंडे ने जानकारी दी है कि महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने निर्देश दिया है कि नागपुर में होने वाली इस महत्वपूर्ण चर्चा में सभी संबंधितों को शामिल होना चाहिए.


