प्रेस्टीज वेस्ट वुड ओनर एसोसिएशन ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस।

Date:

■ आध्यात्मिक गरिमा और विधिक विशिष्टजनों की रही उपस्थितियोग करें, जीवन संवारें, समाज निखारें : उत्तम गन्ना

मुंबई वार्ता/संजय जोशी

ग्यारहवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साह, अनुशासन और एकता की भावना के साथ शनिवार को संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का प्रतीक रहा, बल्कि इसमें अनेक प्रतिष्ठित आध्यात्मिक एवं न्यायिक महानुभावों की उपस्थिति ने इसे प्रेरणादायक और गरिमामयी बना दिया।

कार्यक्रम की विशेष शोभा बने तेरापंथ धर्मसंघ के आचार्यश्री महाश्रमणजी के परम शिष्य मुनिश्री डॉ. पुलकित कुमारजी एवं मुनिश्री आदित्य कुमारजी। जिनके ज्ञान, तप और विवेक ने आयोजन को पावन बना दिया। योग समुदाय ने उनका हृदय से स्वागत किया और योग एवं धर्म के माध्यम से आत्मिक और सामाजिक जागरूकता में उनके योगदान को सराहा।

इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि कर्नाटक राज्य में सीबीआई एनआईए व ईडी के विशेष लोक अभियोजक के रुप में सेवा दे रहे प्रसन्ना कुमार ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उनके सक्रिय सहयोग से आयोजन को विशेष मान्यता मिली। वहीं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि न्यायपालिका में 35 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले विनय कुमार गोस्वामी ने शिरकत की, जिनके द्वारा न्याय और सत्य की सेवा में दिया गया योगदान समाज के लिए प्रेरणास्पद है।

प्रेस्टीज वेस्ट वुड ओनर एसोसिएशन के योग दिवस के उपलक्ष में योग कार्यक्रम में अध्यक्ष उदय शेट्टी, वाइस प्रेसिडेंट पुनीत, कोषाध्यक्ष मनोहर हजारे, डायरेक्टर अश्विन सेमिलानी, नरेश अग्रवाल, सुरेश अजमेर रूपाली, शिल्पा कोठारी सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद थे। अश्विन सेमलानी ने बताया कि प्रेस्टीज अपार्टमेंट्स के अध्यक्ष उदय शेट्टी का भी आयोजन में हार्दिक स्वागत किया गया, जिनका सदैव सहयोग और मार्गदर्शन योग परिवार को प्राप्त होता रहा है।

योग संयोजक उत्तम गन्ना ने अपने स्वागत भाषण में योग दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि आत्मिक संतुलन और सामाजिक उत्थान का मार्ग है। उन्होंने कहा कि आइए, हम इस योग महोत्सव को समर्पण, ऊर्जा और अनुशासन के साथ मनाएं। उन्होंने अपने भाषण का समापन प्रेरणादायक संदेश “योग करें, जीवन संवारें, समाज निखारें” के साथ किया।

जय हिंद, जय कर्नाटक का सामूहिक जैकारा लगाते हुए कार्यक्रम का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि योग को हम सभी जीवन का अभिन्न अंग बनाएँगे और इसे एक राष्ट्रीय एवं वैश्विक अभियान के रुप में आगे बढ़ाएँगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में शुरू होगा ‘छात्रों की गूंज’ अभियान, शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों को मिलेगी आवाज।

मुंबई वार्ता संवाददाता लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...

टीईटी पेपर लीक की गहन जांच हो, दोषियों को मिले कड़ी सजा: सांसद वर्षा गायकवाड़।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) का प्रश्नपत्र...

जुहू के खुले नाले में गिरने से 24 वर्षीय युवक की मौत, फायर ब्रिगेड ने निकाला बाहर।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित...

भाटिया बाग गार्डन से 1.626 किलो गांजा बरामद, बिहार का 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता एमआरए मार्ग पुलिस ने अवैध रूप...