श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई की एम.आर. ए. मार्ग पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड बनाने वाली गैंग का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार एम.आर. ए. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग फर्जी तरीके से पैन कार्ड, आधार कार्ड बनाकर फर्जी बैंक अकाउंट खोल रहे हैं। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने मुंबई के शीफ डॉर्मेटरी में छापा मार कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
इन आरोपियों से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार इस गोरखधंधा में शामिल बिहार से 2 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से कई बैंक अकाउंट के कागजात और एटीएम बरामद किए गए। इस मामले में आगे जाँच करते हुए पुलिस ने जामतारा , झारखंड से भी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
इस मामले में गिरफ्तार उमेश कुमार पासवान, अमन कुमार दिलीप प्रसाद, राहुल कुमार वर्मा, अनीस उर्फ राजकुमार सिंह, मुकेश कुमार उर्फ चंदू चंद्रबंशी और अब्दुल्ला अंसारी के पास से कुल 83 फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, कई डेबिट कार्ड, बैंक पासबुक और सिम कार्ड बरामद किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त डॉ अभिनव देशमुख, पुलिस उपायुक्त प्रवीण मुढे, सहायक पुलिस आयुक्त श्रीमती प्रेरणा के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई एम.आर. ए. मार्ग पुलिस के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संतोष धनवट की टीम ने की है।


