फूड लाइसेंसधारकों से 60 लाख रुपये वसूली का आरोप, एफडीए अधिकारियों पर एसीबी जांच की तैयारी।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता


राज्य के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) के अधिकारियों पर फूड लाइसेंसधारकों से करीब 60 लाख रुपये वसूलने का गंभीर आरोप लगा है। यह आरोप फूड एंड ड्रग लाइसेंस होल्डर्स संघटना की ओर से लगाए जाने के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।


मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले में की गई शिकायत के आधार पर भ्रष्टाचार निरोधक विभाग (एसीबी) ने एफडीए आयुक्त से जांच शुरू करने की अनुमति मांगी है। शिकायत संगठन के अध्यक्ष अभय पांडे द्वारा ई-मेल के माध्यम से की गई थी, जिसके बाद एसीबी ने संबंधित दस्तावेजों की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।


इस संबंध में एक आधिकारिक पत्र भी सामने आया है, जिसमें खाद्य एवं औषधि प्रशासन से आवश्यक जांच और कार्रवाई के लिए मंजूरी प्रक्रिया शुरू होने की बात कही गई है।


शिकायत में आरोप लगाया गया है कि फूड लाइसेंसधारकों पर दबाव बनाकर धनराशि एकत्र की गई और करीब 60 लाख रुपये का यह फंड एफडीए कार्यालय के निर्माण के लिए इस्तेमाल किया गया। मामले के सामने आने के बाद संबंधित विभागों में हलचल तेज हो गई है और अब एसीबी की जांच पर सभी की नजरें टिकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मृणालताई गोरे फ्लाईओवर, ओशिवरा प्रसूतिगृह और स्मशानभूमि के काम तेजी से पूरे करने के निर्देश।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता बृहन्मुंबई महानगरपालिका के उपमहापौर संजय घाडी...

इंसानियत की मिसाल बने सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे, बीड में कार्यकर्ताओं को दिया मजबूती का भरोसा।

मुंबई वार्ता संवाददाता राजनीति में नेताओं की पहचान अक्सर...