बदलापुर में आयोजित हुआ ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम।

Date:

जौनपुर। मुंबई वार्ता संवाददाता

बदलापुर विधानसभा में विधायक रमेश चंद्र मिश्र द्वारा आज गांधीनगर से महाराजगंज तक रन फॉर यूनिटी का भव्य आयोजन किया गया। 8 किलोमीटर तक की पदयात्रा में लोगों की भारी भीड़ दिखाई दी। जगह-जगह पद यात्रा का जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया गया। देश भक्ति से गूंजते गीतों के बीच हजारों की संख्या में शामिल लोगों ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता की रक्षा करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने पदयात्रा के दौरान सड़क के किनारे हाथों में तिरंगा लेकर खड़े प्राइमरी स्कूलों के बच्चों से काफी देर तक बातचीत की।

इस दौरान उन्होंने बच्चों को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के बारे में जानकारी दी।सरदार वल्लभभाई पटेल के मुख्य कार्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने बच्चों को बताया कि भारत के पहले गृह मंत्री सरदार पटेल ने भारत के सभी 562 से अधिक रियासतों का भारत में विलय कराया, भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की नींव रखी और अखिल भारतीय सेवाओं की शुरुआत की। खासकर हैदराबाद, जूनागढ़ और कश्मीर जैसे जटिल मामलों को सुलझाने का काम किया।

इस अवसर पर उपस्थित राज्यसभा सांसद तथा महिला आयोग की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दर्शना सिंह तथा जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने भी काफी देर तक बच्चों से बातचीत की।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

दहीहंडी उत्सव के दौरान ईंट का कॉलम गिरा, 7 साल के बच्चे की मौत।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मालाड पश्चिम के मालवणी इलाके में...

मुंबई में कोडीन फॉस्फेट मिश्रित कफ सिरप की तस्करी का पर्दाफाश, 367 बोतलों के साथ आरोपी गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल...

मुंबई उपनगर में हेरोइन बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 64.60 लाख रुपये की हेरोइन जब्त।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई और उपनगरों में मादक...