श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

बांद्रा में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी विधायक बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में शूटरों को अर्थिक मदद करने वाले को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गुजरात के आनंद से गिरफ्तार कर लिया है. इस बात की जानकारी मुंबई क्राइम ब्रांच पुलिस उपायुक्त दत्ता नलावाडे ने दी है.
दत्ता नलावाडे ने बताया कि मुंबई क्राइम ब्रांच ने गुजरात, आनंद पेटलाद इलाके से सलमान इकबाल वोहरा को गिरफ्तार किया है. सलमान ने बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में गिरफ्तार नरेश कुमार सिंह के भाई, रूपेश मोहोल, हरीश कुमार को आर्थिक मदद दी थी. इन आरोपियों को मदद देने के लिए सलमान ने कर्नाटक बैंक के आनंद ब्रांच का उपयोग किया था. पुलिस सलमान को गिरफ्तार कर मुंबई लाकर मामले की आगे जांच करेगी.


