मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

अंधेरी पूर्व विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पवई की झोपड़पट्टी में अनेक जनसमस्याओं का अभाव है। इस कारण स्थानीय विधायक मुरजी पटेल से पवई की सामाजिक संस्था यादव वेल्फेयर सोसायटी की ओर बालवाड़ी निर्माण के लिए ज्ञापन सौंपा है।


बता दें कि चुनाव से पूर्व और विधायक न होते हुए भी अनेक समाजिक, धार्मिक स्थालों के अलावा युवाओं को खेल प्रतियोगिता में सहयोग करने का कार्य वर्तमान विधायक मुरजी पटेल करते आ रहे हैं।जिसके कारण पवई गौतम नगर के निवासियों द्वारा यादव वेल्फेयर सोसायटी के माध्यम से झोपड़पट्टी बाहुल्य के बच्चों के उज्जवल भविष्य को देखते हुये विधायक को बालवाड़ी बनाने का ज्ञापन सौंपा है।
बताया जाता है कि पवई के गौतम नगर , मोरारजी नगर अतिक्रमण से पूरा भर गया। ऐसे में आरे कॉलोनी के जंगलों से सटे होने के कारण असामाजिक तत्वों द्वारा खाली पड़े भूखंड पर अवैध अतिक्रमण न होने के लिए यादव वेल्फेयर सोसायटी की ओर से बालवाड़ी बनाने का प्रस्ताव विधायक मुरजी पटेल के सामने रखा है। इसके अलावा पवई की झोपड़पट्टियों में व्याप्त गंदगी और अन्य समस्याओं को सुलझाने की मांग की है।


