मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय

मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती को मिलने के लिए अब मिलने का समय मांगने की जरूरत आम जनता को नहीं है। इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस आयुक्तालय ने दी है।


अब हर मंगलवार दोपहर 3:30 बजे आम आदमी अपनी शिकायत लेकर सीधे मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती से मिल सकता है।इससे पहले मुंबई पुलिस आयुक्त तक अपनी बात पहुंचाने के लिए आम नागरिको को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। पचास बार फोन लगाने पर किसी तरह पुलिस आयुक्त कार्यालय से संपर्क के लिए समय मिलता था।


अब हफ्ते में एक दिन ही सही कम कम से जनता सीधे मुंबई पुलिस आयुक्त से मिल सकेगी। आम जनता में मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती के इस निर्णय को लेकर काफी प्रसन्नता का माहौल बना है।




