बीएमसी की शह पर नेपेंसी रोड की जीवन विला हाउसिंग सोसायटी में खुलेआम हो रहा है अवैध निर्माण।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

बीएमसी अधिकारियों की शह पर मुंबई के पॉश इलाके की बहुमंजिला इमारत में अवैध निर्माण किया जा रहा है।मुंबई के नेपेंसी रोड पर मुख्यमंत्री आवास के करीब स्थित जीवन विला को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी लिमिटेड ने फ्लैट नंबर 13 और 14 में कथित अवैध निर्माण और बदलाव को लेकर बीएमसी के बिल्डिंग एवं फैक्ट्री विभाग में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है।

सोसायटी ने आरोप लगाया है कि संबंधित फ्लैट मालिकों द्वारा बिना अनुमति भारी निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिससे इमारत की संरचनात्मक सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया है। गत 28 अप्रैल को बीएमसी को लिखित जानकारी दिए जाने के बावजूद धड़ल्ले से अवैध निर्माण कार्य किया जा रहा है।

सोसायटी की ओर से बीएमसी के डी वार्ड कार्यालय को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि राश्मी भीमजियानी, तुलसी भीमजियानी और रेखा भीमजियानी द्वारा 13वीं और 14वीं मंजिल के हिस्से में बड़े पैमाने पर बदलाव और अतिरिक्त निर्माण कार्य किया जा रहा है।

शिकायत के अनुसार यह काम सोसायटी की अनुमति और नगर निगम की मंजूरी के बिना किया गया।पत्र में दावा किया गया है कि निर्माण कार्य के कारण नीचे स्थित फ्लैटों में दरारें आ गई हैं तथा कुछ स्थानों पर छत गिरने का खतरा उत्पन्न हो गया है।

सोसायटी ने आरोप लगाया कि संबंधित लोगों ने सोसायटी समिति को निरीक्षण की अनुमति भी नहीं दी और मजदूरों को जबरन परिसर में प्रवेश कराया गया।सोसायटी का कहना है कि फ्लैटों में अतिरिक्त निर्माण कर सोसायटी के एफएसआई का भी अवैध उपयोग किया जा रहा है।

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि संबंधित पक्ष ने किसी प्रकार का नवीनीकरण प्लान, अनुमति या संरचनात्मक स्वीकृति प्रस्तुत नहीं की है।सोसायटी ने बीएमसी से तत्काल निरीक्षण कर निर्माण कार्य पर रोक लगाने, अवैध निर्माण हटाने तथा फ्लैटों को मूल स्थिति में बहाल करने की मांग की है। साथ ही पुलिस प्रशासन से भी हस्तक्षेप कर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।

शिकायत पत्र में चेतावनी दी गई है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो इमारत में रहने वाले लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है और किसी भी अप्रिय घटना के लिए जिम्मेदारी संबंधित व्यक्तियों पर होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

‘टीबीमुक्त मुंबई’ दुनिया के लिए बनेगी मिसाल : राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई में क्षयरोग (टीबी) के बढ़ते...

मीरा भायंदर के आम मरीजों के लिए वरदान बना मानस हॉस्पिटल।

मुंबई वार्ता संवाददाता बदलते परिवेश में जहां अस्पतालों पर...