बीएमसी में 25 फरवरी को ‘स्वीकृत’ नगरसेवकों के नामों की होगी घोषणा; इन 10 सदस्यों की हो सकती है नियुक्ति।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई महानगरपालिका की महासभा में बुधवार, 25 फरवरी को स्वीकृत (नामनिर्देशित) नगरसेवकों के नामों की औपचारिक घोषणा की जाएगी। मंगलवार को नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि तय की गई है। विभिन्न दलों के पूर्व नगरसेवकों और नेताओं के परिजनों को स्वीकृत सदस्य के रूप में मौका दिए जाने की चर्चा है।

जानकारी के अनुसार, भाजपा की ओर से पूर्व विरोधी पक्षनेता प्रवीण छेड़ा, विधान परिषद सदस्य राजहंस सिंह के पुत्र नितेश सिंह, प्रतीप करपे और कमलाकर दळवी के नाम तय माने जा रहे हैं।

शिंदे गुट की ओर से बाळकृष्ण ब्रीद और विधायक प्रकाश सुर्वे के पुत्र राज सुर्वे का नाम आगे है, जबकि उमेश माने के आवेदन वापस लेने की संभावना जताई जा रही है।

उद्धव गुट की ओर से साईनाथ दुर्गे, माधुरी मांजरेकर और कैलास पाठक के नाम चर्चा में हैं।

कांग्रेस की ओर से विधायक असलम शेख के करीबी वीरेंद्र चौधरी का नाम सामने आया है।मुंबई महापालिका में स्वीकृत सदस्यों की कुल संख्या अब 10 हो जाएगी। इनकी नियुक्ति के लिए राज्य सरकार द्वारा निर्धारित अर्हताएं लागू की गई हैं।

जारी परिपत्र के अनुसार, शिक्षा क्षेत्र में कम से कम पांच वर्ष का अनुभव या पालिका प्रशासन का विशेष ज्ञान रखने वाले व्यक्ति को ही नामनिर्देशित सदस्य बनाया जा सकता है। हालांकि, इन स्वीकृत सदस्यों को महापालिका की किसी भी समिति के चुनाव में मतदान का अधिकार नहीं होगा।

गौरतलब है कि पिछली चुनाव प्रक्रिया के दौरान टिकट न मिलने से कई इच्छुक नेताओं में नाराजगी देखी गई थी और कुछ स्थानों पर बगावत भी हुई थी। माना जा रहा है कि उस समय असंतुष्ट नेताओं को स्वीकृत सदस्य बनाने का आश्वासन दिया गया था। वहीं, 2017 में भाजपा के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले भालचंद्र शिरसाट को इस बार स्वीकृत सूची से बाहर रखे जाने की चर्चा भी राजनीतिक हलकों में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

यूनेस्को ‘क्रिएटिव सिटी ऑफ फिल्म’ के रूप में मुंबई की पहचान और मजबूत करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : महापौर रितू तावड़े।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई महानगरपालिका, यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क...

IPL प्रसारण में “सलाम मुंबई” पर विवाद, भाजयुमो ने उठाई “नमस्कार मुंबई” की मांग।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई में आईपीएल मैचों के दौरान...

दूसरी बार ‘संसद रत्न पुरस्कार’ से सम्मानित होंगे डॉ. श्रीकांत शिंदे।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता शिवसेना सांसद डॉ. श्रीकांत एकनाथ शिंदे...