मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

बोईसर में एक दुखद घटना सामने आई है, जिसमें गड्ढे के पानी में तैरने गए चार बच्चों में से तीन की डूबने से दुखद मृत्यु हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के दो सगे भाइयों का समावेश होने के कारण पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।


मृत बच्चों के नाम सूरज यादव, धीरज यादव और अंकित गुप्ता हैं। यह हादसा बोईसर के गणेश नगर इलाके में एक निजी जमीन पर बने गड्ढे के पानी में तैरने के दौरान हुआ। यह घटना दोपहर 1 से 1:30 बजे के बीच घटी। एक बच्चे को बचा लिया गया, लेकिन इस दुर्घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।


