मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई के बोरिवली इलाके में गांजा विक्री होने का गंभीर आरोप भाजपा विधायक संजय उपाध्याय ने लगाया है। बताया जा रहा है कि बोरिवली के एक स्थान पर कथित रूप से गांजा बिक्री की जानकारी मिलने के बाद विधायक संजय उपाध्याय अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और गांजा विक्रेता की धुनाई कर दी।


प्राप्त जानकारी के अनुसार मौके पर पहुंचकर विधायक ने एक संदिग्ध गांजा तस्कर से पूछताछ की। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो धीरे-धीरे विवाद में बदल गई। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा है कि विवाद बढ़ने के बाद विधायक संजय उपाध्याय ने संबंधित युवक की पिटाई भी की।घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया।


हालांकि, इस मामले में पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है और न ही यह स्पष्ट हो पाया है कि गांजा तस्करी के आरोपों की पुष्टि हुई है या नहीं।फिलहाल, पूरे मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज है, वहीं पुलिस की भूमिका और आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।


