मुंबई वार्ता संवाददाता

वैश्विक स्तर पर विधायकों के सहयोग को बढ़ाने के लिए एक खास पहल के तहत बोस्टन, अमेरिका में 4 से 6 अगस्त 2025 को हो रहे National Conference of State Legislatures (NCSL) द्वारा आयोजित वैश्विक विधायी सम्मेलन में महाराष्ट्र विधान परिषद सदस्य, विधायक राजहंस सिंह ने हिस्सा लिया।


National Legislators Conference Bharat (NLC भारत) के द्वारा भारतीय विधायकों का यह अध्ययन दौरा आयोजित किया गया हैं। इस उपक्रम के माध्यम से भारतीय विधायकों की क्षमता बढ़ाने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय लोकतांत्रिक बातचीत को बढ़ावा देने में सहायता होगी।
इस सम्मलेन में 24 राज्यों और 21 राजनीतिक दलों के 130 से ज्यादा विधायक (MLAs और MLCs) सम्मिलित हुए हैं। यह समूह अंतरराष्ट्रीय लोकतांत्रिक मंच पर भारत की अब तक की सबसे बड़ी भागीदारी को दर्शाता है। यह पहल लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए देशों के बीच बातचीत, सहयोग और ज्ञान साझा करने की भावना को दिखाती है।


इस मौके पर माननीय विधायक राजहंस सिंह ने कहा,”महाराष्ट्र राज्य और मेरे लोकप्रतिनिधिक क्षेत्र का प्रतिनिधित्व वैश्विक मंच पर करना मेरे लिए गर्व की बात है। यह अवसर न केवल अंतरराष्ट्रीय अनुभव का है, बल्कि वैश्विक सुशासन की अच्छी परंपराओं से सीखने और उन्हें जनता की सेवा में लाने का मौका है। मैं NLC भारत और इसके संस्थापक डॉ.राहुल कराड का इस अनुभव के लिए दिल से धन्यवाद देता हूँ।”
सम्मेलन में यह समूह दुनिया भर के 6000 से ज्यादा विधायकों के साथ बातचीत करेगा और Artificial Intelligence, Digital Democracy, Cyber Security, Voter Confidence and Policy Innovation जैसे आधुनिक विषयों पर चर्चा में हिस्सा लेगा। साथ ही, अमेरिकी विधायी प्रणाली के बारे में जानकारी और अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं के साथ बातचीत भी इस यात्रा का हिस्सा है।



बधाई