भगवान श्री राम के आदर्शों और विचारों को जीवन में अपनाएं–अजय महाराज.

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

भगवान श्री राम के आदर्शों और विचारों पर चलकर ही राम राज्य का सपना साकार किया जा सकता है। उनका जीवन संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणा है। तीर्थराज प्रयाग पूर्वांचल फाउंडेशन द्वारा 15 फरवरी, शनिवार को शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक साईं कुंज हाल, आरएनपी पार्क, भायंदर पूर्व में आयोजित भक्ति और सत्संग के संगीतमय कार्यक्रम, एक शाम श्री राम के नाम में व्यास पीठ से बोलते हुए प्रख्यात कथा वाचक अजय महाराज ने उपरोक्त बातें कही।

कार्यक्रम का शुभारंभ देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के चेयरमैन तथा वरिष्ठ समाजसेवी पंडित लल्लन तिवारी ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे तथा युवा भाजपा नेता एडवोकेट राजकुमार मिश्र उपस्थित रहे। संस्था के अध्यक्ष अरुण तिवारी ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।

आयोजन को सफल बनाने में मीरा दुबे, रजनी चौहान, रंजीता शाह, पूनम चौबे, अनीता त्रिपाठी, सुनीता उपाध्याय , सीमा रजक, सरोज अग्रवाल, पूजा विश्वकर्मा, मंगला गुप्ता, बबलू राय , हौसिला शुक्ला, मुकेश तिवारी, अभिषेक पांडे, शैलेश सिंह, अनिल सिंह आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

12 वर्षों में भारत आत्मनिर्भर और विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना : देवेंद्र फडणवीस।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में...

मुंबई में सैनिटरी व विशेष कचरा संग्रहण सेवा का विस्तार, 9 हजार से अधिक संस्थान जुड़े।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के घनकचरा प्रबंधन...

विद्यार्थी जीवन तपस्या का जीवन – बाबा दुबे, टॉपर विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

शिव पूजन पांडेय/मुंबई वार्ता बदलापुर तहसील के शाहपुर...

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर वर्षा गायकवाड़ का हमला, कहा- जनता पर महंगाई की दोहरी मार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद...