मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई महानगर पालिका चुनाव में कालीना विधानसभा के वार्ड क्रमांक 90 में भाजपा प्रत्याशी ज्योती अनिल उपाध्याय को अपने बीच पाकर महिलाएं खूब आकर्षित हुई। एक महिला को अपने बीच पाकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा । वार्ड की महिलाओं ने अपने वार्ड की सभी समस्याओं को श्रीमती ज्योति अनिल उपाध्याय के सामने रखे । ज्योति ने चुनाव बाद समस्याओं का हल निकालने का वादा किया ।


भाजपा, शिवसेना तथा रिपब्लिकन पार्टी महायुति की उम्मीदवार श्रीमती ज्योति अनिल उपाध्याय अपने मतदाताओं को बताया कि उन्हें अपने वार्ड की सभी समस्याएं मालूम है। उन्होंने कहा कि, “मैं आप की ही गली मुहल्लों में रहती हूं ।इसलिए मैं यहां की हर समस्या से भली भांति परिचित हूं ।चाहे वह नाला सफाई की समस्या हो,या गन्दे पानी की । चाहे वह शौचालय की समस्या हो या फिर पार्किंग की ।मैं हर समस्या का समाधान अवश्य करुंगी।”


ज्ञात हो कि कालीना विधानसभा के वार्ड क्रमांक 90 के कुंची कुर्वे नगर, शास्त्री नगर, कालीना डोंगर, कोलीवरी विलेज,जांबली पाड़ा, शिवनगर, सीएसटी रोड, पीएनटी कालोनी सहित विविध मुहल्लों की पद यात्रा करते हुए उन्होंने ने कहा कि15 जनवरी को अपने विभाग के लिए नए नगर सेवक चुनने के लिए कमल पर बटन दबाकर भाजपा को विजई बनाए।


