श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

भारतीय जनता पार्टी, बाप्पा सीताराम सेवा मंडल के सयुंक्त तत्वाधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय कन्यादान योजना के अंतर्गत कांदिवली में 13वे सामुहिक विवाह समारोह का आयोजन आगामी 10 मई, शनिवार को किया गया है।
कार्यक्रम का आयोजन भाजपा विधायक योगेश सागर द्वारा किया जा रहा है।
जिन बेटियों के पिता नहीं है और जो अर्थिक रूप से कमजोर है सिर्फ वहीं अपना नाम इस योजना में दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा बेटी की उम्र 21 वर्ष होना आवश्यक है।
कार्यक्रम का आयोजन कांदिवली पश्चिम स्थित भूराभाई आरोग्य भवन में किया जाएगा।


