भाजपा प्रत्याशी ज्योती उपाध्याय की पद यात्रा । स्थानीय लोगों में भारी उत्साह।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता।

वार्ड क्रमांक 90 की भाजपा, शिवसेना तथा रिपब्लिकन पार्टी महायुति की प्रत्याशी श्रीमती ज्योति अनिल उपाध्याय की पद यात्रा में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है । जगह जगह लोग अपने प्रत्याशी से मिल कर उनका स्वागत कर रहे हैं ।

5 जनवरी सोमवार को सुबह और शाम को निकली इस पदयात्रा में भाजपा की महिला प्रत्याशी श्रीमती ज्योति अनिल उपाध्याय का महिलाओं ने दिल खोलकर कर स्वागत किया । सुबह आजाद नगर,जांबली पाड़ा, शिवनगर,एयर इंडिया कालोनी में स्थानीय महिलाओं ने अपने महिला प्रत्याशी को माला पहनाकर उनका स्वागत किया । इसी तरह शाम को कलक्टर चाल, विग विलेज, कालीना मार्केट, कालीना मस्जिद रोड से होते हुए सेंट्राक चर्च पर यह पदयात्रा समाप्त हो गई।

इस पदयात्रा में भाजपा पदाधिकारी अमरजीत सिंह, अनिल उपाध्याय, बाबा सिंह, वीना दिवेकर, विजय सिंह, डामनिक डीसा, नयना पाटिल, गौरी धोत्रे सहित भारी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

विकसित भारत की यात्रा में मुंबई का योगदान अग्रणी रहेगा: भाजपा मुंबई अध्यक्ष अमित साटम।

■ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स ने देखा...

बोरीवली में आंगनवाड़ी मिलन कार्यक्रम संपन्न, विधायक संजय उपाध्याय ने सेविकाओं से किया संवाद।

मुंबई वार्ता संवाददाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस...