भाजपा-महायुति सरकार द्वारा अन्नदाता किसानों के साथ क्रूर मजाक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 5 हजार रुपये में दिवाली मनाकर दिखाएं : हर्षवर्धन सपकाल।

Date:

■ कांग्रेस की छवि धूमिल करने के लिए भाजपा कर रही टूलकिट का इस्तेमाल, भाई-बहन के रिश्ते पर भी उठाए सवाल।

■ कांग्रेस के कोंकण विभाग के लोकसभा, विधानसभा एवं जिला प्रभारियों तथा जिलाध्यक्षों की बैठक तिलक भवन में संपन्न, कल नासिक में उत्तर महाराष्ट्र की बैठक।

मुंबई वार्ता संवाददाता

राज्य के किसान सूखे के संकट से जूझ रहे हैं, लेकिन सरकार ने उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया है। दिवाली आ गई, लेकिन किसानों तक सरकार की सहायता नहीं पहुंची। केवल 5 हजार रुपये देकर सरकार ने किसानों के साथ क्रूर मजाक किया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को चुनौती देते हुए महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि आसमान छूती महंगाई के इस दौर में मुख्यमंत्री 5 हजार रुपये में दिवाली मनाकर दिखाएं। सरकार प्रति हेक्टेयर 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने से बच रही है। यह सरकार केवल चुनिंदा उद्योगपतियों के हितों के लिए काम कर रही है। किसानों और आम जनता की समस्याओं से उसे कोई लेना-देना नहीं है।

प्रभारी डॉ. सिरिवेल्ला प्रसाद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल की प्रमुख उपस्थिति में तिलक भवन में कोंकण विभाग के लोकसभा प्रभारी, जिला प्रभारी, विधानसभा प्रभारी एवं जिलाध्यक्षों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं सहप्रभारी यू. बी. वेंकटेश तथा प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (संगठन एवं प्रशासन) एडवोकेट गणेश पाटील सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने तमाम मर्यादाएं लांघ दी हैं और महिलाओं का अपमान करने में भी वह पीछे नहीं है। सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो वायरल कर कांग्रेस पार्टी की छवि धूमिल करने का भाजपा ने बेहद शर्मनाक प्रयास किया है। दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित महारैली के दौरान बस में सवार कांग्रेस सांसदों के एक वीडियो के चंद सेकंड के हिस्से को सभी माध्यमों से प्रसारित कर कांग्रेस को बदनाम करने की कोशिश की गई है।

सपकाल ने कहा कि वीडियो में दिखाई दे रहे दोनों सांसदों के बीच भाई-बहन का रिश्ता है। उनके पारिवारिक रिश्ते पर संदेह जताकर भाजपा ने महिला सांसद का भी अपमान किया है। इस मामले में किसी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन फर्जी नैरेटिव फैलाने के लिए तमाम मर्यादाएं पार करने वाली भाजपा के खिलाफ कांग्रेस पार्टी उचित संबंधित एजेंसियों के समक्ष शिकायत दर्ज कराएगी।

■ ‘गोकुल’ पर कब्जा करने की महायुति की साजिश

कोल्हापुर जिला सहकारी दूध उत्पादक संघ (गोकुल) के हाल ही में संपन्न चुनाव में गोकुल परिवार ने कांग्रेस नेता सतेज उर्फ बंटी पाटील के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए उन्हें सत्ता की बागडोर सौंपी है। एक ओर सतेज पाटील और दूसरी ओर पूरी महायुति होने के बावजूद सतेज पाटील ने महायुति को करारी शिकस्त दी।लेकिन गोकुल पर कब्जा जमाने के उद्देश्य से महायुति सरकार ने पांच सरकार-मान्य सदस्यों की नियुक्ति करने और उनमें से चार को मतदान का अधिकार देने का निर्णय लिया है।

महायुति सरकार का यह फैसला संविधान और लोकतंत्र को ताक पर रखकर गोकुल पर कब्जा करने की साजिश है, ऐसा आरोप भी हर्षवर्धन सपकाल ने लगाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

समान नागरिक संहिता (UCC) ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’ नहीं, बल्कि सरकार का ‘कंट्रोल कोड’: अबू आसिम आजमी।

मुंबई वार्ता संवाददाता समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष...

महाराष्ट्र में वाहन चालकों को बड़ी राहत, लंबित ट्रैफिक चालान पर मिलेगी 20 प्रतिशत तक छूट।

■ महाराष्ट्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले...