मुंबई वार्ता संवाददाता

समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अबू आसिम आजमी ने मुंबई मराठी पत्रकार संघ में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार के प्रस्तावित समान नागरिक संहिता (UCC) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, “यूसीसी (UCC) बिल ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’ नहीं, बल्कि सरकार का ‘कंट्रोल कोड’ है।


“संवाददाता सम्मेलन में बोलते हुए अबू आजमी ने यूसीसी विधेयक पर आपत्तियां और सुझाव दर्ज कराने के लिए दी गई समय-सीमा पर सवाल उठाए। उन्होंने मांग की, “आपत्तियां और सुझाव प्रस्तुत करने के लिए 15 नवंबर तक का दिया गया समय बेहद कम है, इसलिए इस समय-सीमा को आगे बढ़ाया जाना चाहिए।”


आजमी ने प्रक्रिया पर आगे टिप्पणी करते हुए कहा, “सुझाव मांगते समय नागरिकों की जाति और धर्म पूछा जा रहा है। साथ ही, इसमें पूछे गए प्रश्न भी गलत तरीके से तैयार किए गए हैं। इस प्रक्रिया में अनियमितताओं और गलत तरीकों के कारण ही समिति के सदस्य आशीष चौहान ने समिति से इस्तीफा दे दिया है।”
नागरिक अधिकारों के मुद्दे पर सरकार पर दोहरे रवैये का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, “नागरिक अधिकारों के संदर्भ में सरकार केवल धर्म से जुड़े मुद्दों पर ही कार्रवाई और एक्शन ले रही है।”


