भाजपा मुंबई अध्यक्ष को नहीं पता कौन-किस पार्टी से भाजपा में घुस रहा है ?

Date:

■ नंबर बढ़ाने के चक्कर में अंधी हुई भाजपा:- शिवसेना (उ बा ठा) विधायक अनिल परब ।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

जब से भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आई है तब से अन्य पार्टियों के नेताओं को भाजपा में भर्ती करने की होड़ सी लगी हुई है। इस आपाधापी में भाजपा यह भी याद रखने में असमर्थ हो गई है कि कौन नेता, किस पार्टी से आ रहा ?

इसका जीता जागता उदाहरण तब प्रकाश में आया जब एक पूर्व नगरसेवक ईश्वर तायडे को भाजपा में प्रवेश कराते समय भाजपा मुंबई अध्यक्ष आशिष शेलार को भी इस बात का भान नहीं रहा कि वो भाई उबाठा(शिवसेना) नहीं अपितु शिंदे (शिवसेना) का है।

इस मामले पर प्रकाश डालते हुए उबाठा(शिवसेना) विधायक अनिल परब ने कहा कि,” नंबर बढ़ाने के लालच में भाजपा इस कदर अंधी हो गई है कि उसे यह भी नहीं मालुम कि कौन सा नेता, किस पार्टी से उनकी पार्टी में जा रहा है। ईश्वर तायडे पहले मनसे में था। वहां से वह शिवसेना में आया और बाद में शिंदे सेना (शिवसेना) में चला गया था। अब उसने शिंदे सेना से भाजपा में प्रवेश लिया है।”

अनिल परब ने यह भी कहा कि,” भाजपा शुरू से ही मित्र द्रोही रही है। उन्होंने पहले हमारे साथ विश्वासघात किया और आने वाले कुछ दिनों में यही शिंदे सेना के साथ भी होगा।”

ज्ञात हो कि 22 जून को भाजपा विधायक, मुंबई अध्यक्ष एवं पालक मंत्री आशीष शेलार ने बाकायदा प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर घोषित किया कि उबाठा(शिवसेना) के दो पूर्व नगरसेवक ईश्वर तायडे और आकांक्षा शेटे ने भाजपा में अपने समर्थकों समेत प्रवेश किया है।इस अवसर पर भाजपा विधायक प्रवीण दरेकर भी मौजूद थे।

इस मामले में मंत्री आशीष शेलार और ईश्वर तायडे से भी बात करने की कोशिश की गई लेकिन दोनों ने कोई जवाब नहीं दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

N M M S परीक्षा में कर्मवीर विद्यालय को यश।

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता 2025-26 की हुई...

मुंबई बीजेपी में अनुशासन पर सख्ती: गैरहाजिर पार्षदों को चेतावनी, फंड रोकने तक की बात।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई में भारतीय जनता पार्टी के...