भाजपा मुंबई उपाध्यक्ष विधायक राजहंस सिंह ने किया मतदान, लोकतंत्र के उत्सव में लिया भाग।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

भाजपा मुंबई उपाध्यक्ष एवं विधायक राजहंस सिंह ने आज अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय सहभाग दर्ज कराया।

इस अवसर पर उन्होंने मुंबई के सर्वांगीण विकास को केंद्र में रखते हुए विकास पुरुष मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के दूरदर्शी नेतृत्व पर भरोसा जताया।विधायक राजहंस सिंह ने कहा कि मुंबई की आधारभूत संरचना, यातायात व्यवस्था, नागरिक सुविधाएं, सुरक्षा और आर्थिक विकास के लिए महायुति के पास एक ठोस और प्रभावी रोडमैप है। शहर के उज्ज्वल भविष्य के लिए सक्षम और स्थिर नेतृत्व अत्यंत आवश्यक है।

इस दौरान उन्होंने मुंबईकरों से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की और महायुति के उम्मीदवारों को समर्थन देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वोट मुंबई की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण है और एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में मतदान करना सभी का कर्तव्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मैसूर मसाला डोसे में कथित तौर पर मिला मरा चूहा, मुंबई के राधाकृष्ण होटल का एफडीए लाइसेंस निलंबित।

मुंबई वार्ता संवाददाता बोरीवली पश्चिम स्थित राधाकृष्ण होटल में...

बॉम्बे हाईकोर्ट ने सचिन वाजे की जमानत पर लगाई रोक, NIA की अपील पर 7 अक्टूबर को सुनवाई।

मुंबई वार्ता संवाददाता बॉम्बे हाईकोर्ट ने एंटीलिया विस्फोटक मामले...