भाजपा से अलग हुए पार्षदों के समर्थन से भिवंडी में बनेगा सेक्युलर फ्रंट का महापौर: हर्षवर्धन सपकाल।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

भिवंडी महानगरपालिका में सत्ता गठन को लेकर बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। कांग्रेस ने यह स्पष्ट किया है कि वह सत्ता के लिए अपने वैचारिक रुख से समझौता नहीं करेगी और भाजपा को सत्ता से दूर रखने के उद्देश्य से सेक्युलर फ्रंट के माध्यम से नगर निगम में सरकार बनाएगी।

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने विश्वास जताया है कि भाजपा से अलग हुए कुछ पार्षदों के समर्थन से भिवंडी का महापौर और उपमहापौर सेक्युलर फ्रंट का ही बनेगा।भिवंडी महानगरपालिका चुनाव कांग्रेस ने अपने दम पर लड़ा था, जिसमें पार्टी के सर्वाधिक 30 पार्षद निर्वाचित हुए। इसके साथ ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के 12 पार्षदों का समर्थन भी कांग्रेस को प्राप्त हुआ। बहुमत के लिए आवश्यक संख्या पूरी करने हेतु भाजपा और शिंदे गुट की शिवसेना के साथ जाने से कांग्रेस ने स्पष्ट इनकार किया। पार्टी ने अपने वैचारिक रुख पर कायम रहते हुए अब सेक्युलर फ्रंट के माध्यम से सत्ता गठन का रास्ता चुना है।

भारतीय जनता पार्टी छोड़कर आए पार्षदों के बारे में जानकारी देते हुए हर्षवर्धन सपकाल ने बताया कि नारायण चौधरी, जो पहले कांग्रेस में ही थे, ने अपने सहयोगियों के साथ भाजपा की विचारधारा से अलग होकर स्वतंत्र गुट बनाया है और कांग्रेस-प्रणीत सेक्युलर फ्रंट को समर्थन देने का निर्णय लिया है। पिछले 24 दिनों से समान विचारधारा वाले दलों के साथ चर्चा जारी थी, अब राजनीतिक गतिरोध समाप्त हो गया है।

तिलक भवन में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि महापौर, उपमहापौर और स्थायी समिति के गठन को लेकर जल्द ही पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएंगे। ये पर्यवेक्षक सभी घटक दलों और पार्षदों से चर्चा कर अंतिम निर्णय लेंगे। कांग्रेस का स्पष्ट उद्देश्य भाजपा को सत्ता से बाहर रखना है और इसी रणनीति के तहत भिवंडी में सेक्युलर फ्रंट की सरकार बनाई जाएगी।

इस अवसर पर भिवंडी से राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार) के सांसद सुरेश म्हात्रे उर्फ बाल्या मामा ने कहा कि पिछले 24 दिनों से कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस मिलकर सेक्युलर फ्रंट के जरिए सत्ता गठन के प्रयास कर रहे थे। समाजवादी पार्टी से भी बातचीत हुई थी, लेकिन उसके शिंदे गुट के साथ जाने के फैसले के बाद स्थिति कठिन हो गई थी। अब भाजपा छोड़कर आए पार्षदों के समर्थन से सत्ता स्थापना का मार्ग साफ हो गया है।

इसी दौरान छत्रपती शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर हर्षवर्धन सपकाल ने दादर स्थित शिवाजी पार्क में शिवराय की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर अभिवादन किया। इसके अलावा कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय तिलक भवन में भी शिवाजी महाराज की प्रतिमा को पुष्पहार अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई, जहां बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

दादर स्थित भाजपा कार्यालय के सामने युवा कांग्रेस का तीव्र आंदोलन।

■ भाजपा कार्यालय के समक्ष फूल बरसाकर राहुल गांधी...

राहुल गांधी भारतीय जनता पार्टी की धमकियों से डरने वाले नेता नहीं हैं: हर्षवर्धन सपकाल।

■ मुंबई एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा...

मुंबई में मराठी स्कूलों की संख्या में भारी गिरावट 57 स्कूल बंद होने की कगार पर।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई में मराठी माध्यम के स्कूलों...

रणवीर सिंह को मिली धमकी मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने जारी किया लुकआउट सर्कुलर (LOC)।

मुंबई वार्ता संवाददाता बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को मिली...