भामाशाह के निधन से ठक्कर बापा कॉलोनी में शोक की लहर।

Date:

मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

अमेरिका निवासी भामाशाह भंवर लाल नवल के अचानक निधन से ठक्कर बापा कॉलोनी में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। बता दें कि एक ऐसा भामाशाह जिसने राजस्थान नागौर जिले में अस्पताल, स्कूल क्रिकेट स्टेडियम ,सामूहिक विवाह, जरूरतमंद महिलाओं के नाम पर एफडी करवाना ऐसे हजारों पुण्य कार्य किया ।

उनके निधन से गरीबों का एक मसीहा चला गया। इस दौरान उत्तर मध्य मुंबई जिला कांग्रेस के कार्याध्यक्ष कुर्ला निवासी सुभाष भालेराव संत रविदास भवन में आयोजित शोक सभा में पहुंचे । उन्होंने कहा की भंवरलाल नवल सही मायने में एक बहुत बड़े भामाशाह थे। उनके जाने से समाज की बहुत बड़ी क्षति हुई है। भामाशाह के निधन से जो क्षति हुई है उसकी पूर्ति होना नामुमकिन है।वे हमेशा याद किए जाएंगे इस मौके पर भंवरलाल नवल के छोटे भाई महावीर नवल ,श्रवण चंद्र नवल, रविंद्र कुराडिया सहित बड़ी संख्या में राजस्थान रेगर समाज के लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

बिंदु से सिंधु की हिंदू चेतना है आरएसएस।

डॉ रवि रमेशचंद्र, ( तुलनात्मक राजनीति और राजनीतिक सिद्धांत...