मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

भारत रत्न डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर समता महोत्सव 2025 का आयोजन राकांपा मुम्बई की ओर से आज मंगलवार की दोपहर चार बजे बांद्रा के लीलावती अस्पताल के पास रंगशारदा हॉल में किया गया है। जिसमें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री अजीत दादा पवार के साथ साथ पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता भाग लेंगे ।
इस अवसर पर गजर भीम गीतांचा का भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आदर्श शिंदे की ओर से प्रस्तुत किया जाएगा। इस समारोह में महाराष्ट्र के प्रमुख सामाजिक लोगो का उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा ।
राकांपा मुम्बई के कार्याध्यक्ष सिद्धार्थ टी कांबले, महासचिव संतोष धुवाली , तथा चांदीवली तालुका राकांपा अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेसभी जिले के पदाधिकारी, तालुका अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, फ्रंटल सेल और कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।


