भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 को केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने दिया पूर्ण सहयोग का आश्वासन।

Date:

■ व्यापक भागीदारी से ‘एक भारत – श्रेष्ठ भारत’ की भावना सजीव रूप में दिखाई देगी : शंकर ठक्कर.

मुंबई वार्ता संवाददाता

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय मंत्री एवं अखिल भारतीय खाद्य तेल व्यापारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर ठक्कर ने बताया भारतीय उत्पादों को बढ़ावा देने हेतु कैट और अन्य सहयोगी संगठनों द्वारा कई बरसों से मुहिम चलाई जा रही है। इस बार कैट और अन्य संगठनों को साथ लेकर अब तक के भारत के स्वदेशी वस्तुओं के सबसे बड़ी प्रदर्शनी लगाने की दृष्टि से “भारतीय व्यापार महोत्सव 2026” का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में कैट के प्रतिनिधि मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह से के साथ संपन्न हुई। बैठक में मंत्री ने कपड़ा मंत्रालय की ओर से पूर्ण सहयोग और सक्रिय भागीदारी का आश्वासन दिया। यह महोत्सव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’, ‘मेक इन इंडिया’ और ‘मेड फॉर द वर्ल्ड’ विज़न को साकार करने का मंच बनेगा।भारतीय व्यापार और उद्योग की सामूहिक शक्ति, विविधता और वैश्विक क्षमता को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले ‘भारतीय व्यापार महोत्सव 2026’ की तैयारियों ने अब गति पकड़ ली है।

इसी क्रम में कैट के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय कपड़ा मंत्री माननीय गिरिराज सिंह जी के साथ एक महत्वपूर्ण एवं अत्यंत सकारात्मक बैठक की।बैठक के दौरान कैट के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद प्रवीण खंडेलवाल जी ने माननीय मंत्री को भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 की संकल्पना, उद्देश्य और व्यापक स्वरूप से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘आत्मनिर्भर भारत’, ‘मेक इन इंडिया’ और ‘मेड फॉर द वर्ल्ड’ के विज़न को साकार करने वाला एक भव्य राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच बनेगा, जो भारतीय व्यापार, उद्योग और विनिर्माण क्षेत्र की वास्तविक क्षमता को विश्व के सामने प्रस्तुत करेगा।

केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह जी ने इस पहल की सराहना करते हुए कपड़ा मंत्रालय के पूर्ण सहयोग एवं सक्रिय समर्थन का आश्वासन दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि मंत्रालय के अधीन आने वाले सभी—

• टेक्सटाइल बोर्ड एवं निर्यात संवर्धन परिषदें (EPCs) • संबंधित विभाग एवं सरकारी संस्थान

• कपड़ा एवं गारमेंट क्षेत्र से जुड़े प्रमुख हितधारकइस महोत्सव में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि भारत के समृद्ध टेक्सटाइल, गारमेंट और मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम को वैश्विक मंच पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जा सके।

बैठक में यह भी तय किया गया कि आयोजन की संरचना, अंतरराष्ट्रीय सहभागिता, विभागीय समन्वय एवं प्रचार रणनीति को अंतिम रूप देने हेतु शीघ्र ही कैट और कपड़ा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच एक संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी।मुख्य जानकारी

• आयोजन की तिथि: 1 से 4 मई, 2026

• स्थान: भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली

• उद्देश्य: भारतीय व्यापार इतिहास में एक नया मील का पत्थर स्थापित करना.

इस अवसर पर शंकर ठक्कर ने कहा कि भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को एक साझा व्यापारिक मंच से जोड़ने वाला ऐतिहासिक आयोजन सिद्ध होगा।

उन्होंने कहा कि इस महोत्सव में हर राज्य की हस्तशिल्प, हथकरघा, पारंपरिक फैब्रिक, गारमेंट, स्थानीय उद्योग, कला-संस्कृति और पारंपरिक पहनावे की व्यापक भागीदारी से ‘एक भारत – श्रेष्ठ भारत’ की भावना सजीव रूप में दिखाई देगी। यह आयोजन देश के छोटे व्यापारियों, एमएसएमई इकाइयों और कारीगरों को राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों से सीधे जोड़ने का सशक्त माध्यम बनेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई एयरपोर्ट पर दोतरफा सोना-हीरा तस्करी का भंडाफोड़, शरीर में छिपाकर लाए थे सोने की कैप्सूल; 8 गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय...