■ 3 लाख 74 हजार रुपए कीमत का 210 बोतल सिरप जब्त.
मुंबई वार्ता संवाददाता/भिवंडी

भिवंडी क्राइम ब्रांच पुलिस ने शहर के झोपड़पट्टी इलाके में किए जा रहे नशे के कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।जिनके पास से पुलिस 3 लाख 74 हजार रुपए का 210 बोतल कप सिरप बरामद किया है।जिसको युवाओं में नशे के लिए इस्तेमाल हेतु बेचा जाता था।


भिवंडी क्राइम ब्रांच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि स्थानीय गुलजारनगर क्षेत्र में स्थित नूरानी बेकरी के पास की झोपड़पट्टी में नशीली दवाएं बेची जा रही हैं। उक्त सूचना के बाद पुलिस ने 30 जुलाई की रात साढ़े 6 बजे एक झोपड़े में दबिश दी और दोनों आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।जिनका नाम अशपाक अहमद मोहम्मद हसन मोमिन(39) व अब्दुल रजा अली रजा सिद्दीकी(25) है। दोनो गुलजारनगर और दिलशाद होटल के सामने संजय नगर इलाके के निवासी हैं।
पकड़े गए आरोपियों के पास से कुल 3,74,400 रुपये कीमत की प्रतिबंधित नशीली दवा कोडीन फास्फेट ट्रिप्रोलिडिन एच सी एल ऑनरेक्स कफ सिरप 100 एमएल की 210 बोतलें बरामद की गई हैं।जिसको अवैध तरीके से बिक्री के लिए भंडारण किया गया था।पुलिस ने बताया कि बरामद की गई कप सिरप को दवा का उपयोग नशे के लिए किया जाता था। आरोपी बिना किसी वैध लाइसेंस के यह दवा बेच रहे थे।जिसका का उपयोग सामान्य सर्दी-खांसी के इलाज के लिए किया जाता है, लेकिन इसमें मौजूद कोडीन तत्व नशे के रूप में उपयोग किया जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा करता है। यह दवा खासतौर पर युवाओं में नशे के रूप में लोकप्रिय होती जा रही है।
क्राइम ब्रांच पुलिस के पुलिस हवलदार वामन भोईर की शिकायत पर शांतिनगर पुलिस ने दोनों आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(क), 21(बी), 22(बी) और औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम 1940 की धारा 18(क), 18(अ) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच क्राइम ब्रांच यूनिट-2 के सहायक पुलिस निरीक्षक मिथुन भोईर के नेतृत्व में की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि ऐसे नशीले पदार्थों की जानकारी मिलते ही तुरंत पुलिस को सूचित करें ताकि समाज को इस जहर से बचाया जा सके।


