भिवंडी के एक गाले में तैयार किया जा रहा था नकली अमूल बटर,एफडीआई ने छापामार कर किया पर्दाफाश।

Date:

■ गोरखधंधे में लिप्त दो आरोपीयो पर केस दर्ज कर पुलिस ने किया गिरफ्तार,1 लाख 13 हजार का माल बरामद।

मुंबई वार्ता संवाददाता। भिवंडी

भिवंडी शहर के कासिमपुरा इलाके के एक गोदाम में दो लोगों के एक गिरोह ने आपस में मिलकर बिक्री के लिए नकली अमूल मक्खन का निर्माण और भंडारण कर रहे थे।जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक था। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने छापामार कर इस गोरखधंधे का खुलासा किया है और इस मामले में दोनों के खिलाफ शांतिनगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है।जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार ठाणे अन्न एवं औषधि प्रशासन को शिकायत मिली थी कि स्थानीय कासिमपुरा क्षेत्र के भुसावल कंपाउंड में अरीवा टेक्सटाइल्स कारखाने के बगल के गाले में एक गिरोह में बिक्री के लिए नकली अमूल मक्खन का निर्माण किया जा रहा है।जिसके बाद अन्न एवं औषधि विभाग ने 17 और 18 जुलाई के बीच उक्त स्थान पर छापा मारा, तो पाया गया कि बड़े पैमाने पर नकली अमूल मक्खन का उत्पादन बिक्री के लिए किया जा रहा था।

अन्न एवं औषधि प्रशासन के संयुक्त आयुक्त (कोकण विभाग) शुभांगी जितेंद्र कर्णे (40) की शिकायत पर शांतिनगर पुलिस स्टेशन में नकली अमूल बटर बनाने वाले जिशान मुश्ताक अंसारी (29) और मोहम्मद मुदसिर मोहम्मद अकम शेख (23) मंगलबाजार स्लैब,भिवंडी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मिलावटी अमूल कंपनी का नकली मक्खन बनाने, उपभोक्ताओं को गुमराह करने और सार्वजनिक स्वास्थ्य के हित के लिए खतरा पैदा करने का मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अदालत में पेश करने पर कोर्ट ने आरोपियों को एक दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

घटना की जांच कर रहे पुलिस उप निरीक्षक कालू गवारी ने बताया कि अमूल नकली बटर बनाने का गोरखधंधा दो महीने से किया जा रहा था। आरोपियों के पास से 1 लाख 13 हजार रुपये के नकली अमूल मक्खन उत्पादन हेतु आवश्यक कच्चा माल जब्त किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

N M M S परीक्षा में कर्मवीर विद्यालय को यश।

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता 2025-26 की हुई...